यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो संभलकर! बर्फबारी से 226 सड़कें बंद; शिमला में फ्लाइट्स पर भी बुरा असर
Himachal Snowfall Alert हिमाचल प्रदेश में शिमला मनाली और कुफरी सहित ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर सड़क ...और पढ़ें

HighLights
- तीन एनएच सहित 226 सड़कें बंद, 356 ट्रांसफार्मर खराब , 150 बसें फंसी
- प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात को लेकर एडवाइजरी जारी
- तीन एनएच सहित 226 सड़कें बंद, 356 ट्रांसफार्मर खराब , 150 बसें फंसी
जागरण ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश में शिमला सहित प्रदेश की ऊंचे क्षेत्रों में मंगलवार को हिमपात का क्रम जारी रहा। इसके कारण कई स्थानों पर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि ताजा बर्फबारी में पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे हैं।
प्रदेश में 150 के करीब बसें फंसी हुई हैं। ताजा हिमपात के बाद तीन एनएच सहित 226 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इनमें से 145 सड़कें तो केवल शिमला में बंद है।
किन्नौर में 12, कुल्लू में 25, मंडी में 20 कांगड़ा में छह सड़कें बंद हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। उधर, शिमला में हवाई सेवाएं भी बाधित रही। नारकंडा व कुफरी में करीब आधा फीट, शिमला में तीन इंच ताजा हिमपात हुआ है। जबकि अन्य क्षेत्रों में मामूली वर्षा दर्ज की गई है।
.jpg)
बर्फबारी को लेकर एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक शिमला सहित प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान प्रदेश में व्यापक वर्षा का अनुमान है।
हालांकि, दो दिनों के दौरान शिमला, कुल्लू और कुछ एक स्थानों को छोड़ बाकी स्थानों पर न के बराबर वर्षा हुई है। ऐसे में रबी की फसलों की बुआई भी होना मुश्किल है। जबकि सेब बाहुल क्षेत्र शिमला में हिमपात से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Weather Updates: क्रिसमस के बाद पहाड़ी राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट
25 और 36 को बर्फबारी के आसार
कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। 25 व 26 दिसंबर को ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है। जबकि अधिकतर स्थानों पर बादल और धूप के खिलने का अनुमान है। हालांकि, छह जिलों में शीत लहर के साथ घने कोहरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें और भी
हिमपात से नमी की उम्मीद से बागवानों के खिले चेहरे
उधर, शिमला के उपमंडल रोहडू में दिसंबर माह के अंत में हुई अच्छे हिमपात से बागबानों के चेहरे खिल गए है। इससे पहले बागबान हिमपात का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें हर बार निराशा हाथ लगी। रविवार रात के समय मौसम खराब होने के बाद सोमवार की सुबह बागबानों के लिए खुशी की खबर लेकर आई है।
इस हिमपात में जहां रोहडू के ऊपरी क्षेत्रों में आधा फीट बर्फ दर्ज की गई है वहीं रोहडू व हाटकोटी में बारिश का दौर जारी रहा। बागबानों को अच्छे हिमपात होने से इस साल सेब सहित अन्य सभी प्रकार की फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीदें जग गई है।
दिसंबर महीने में पड़े इस हिमपात को बागवानी के लिए संजीवनी माना जा रहा है। वहीं जनवरी के महीने में अच्छे हिमपात होने के चलते मार्च माह में सेब के बगीचों में फ्लॉवरिंग के समय ओलावृष्टि की संभावना भी कम हो जाती है। इस हिमपात से रोहडू में परिवहन निगम के अधिकतर रूट प्रभावित हुए हैं।