Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather News: हिमाचल में बरस सकती हैं राहत की फुहारें, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी; तापमान में भी होगी गिरावट

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 08:27 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Today हिमाचल में कई महीनों से चल रहे सूखे से राहत मिलने की संभावना है। 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसा ...और पढ़ें

    कल और परसों हिमाचल प्रदेश में हो सकती है बारिश (फाइल फोटो)
    कल और परसों हिमाचल प्रदेश में हो सकती है बारिश (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 27 से 31 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर
    2. ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में होगी बारिश

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather News 23 व 24 दिसंबर को प्रदेश में आसमान से राहत की फुहारें बरस सकती हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 31 दिसंबर तक भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

    रविवार को भी प्रदेश के छह जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और कांगड़ा में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आया है।

    तापमान में गिरावट की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सुबह वाहन चलाने से बचने की हिदायत दी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में गिरावट आने की संभावना है।

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 5.0 16.4
    सुंदरनगर -0.1 20.0
    भुंतर -2.0 19.5
    कल्पा -3.0 12.1
    धर्मशाला 3.5 20.1

    ऊना

    0.0 24.5

    नाहन

    7.1 21.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- Winter: ठंड ने जमाया कश्मीर, दिल्ली-हिमाचल में बारिश के आसार; यूपी के कई जिलों में छाया कोहरा

    तीर्थन घाटी में ठंड से पेयजल पाइप जाम

    बंजार उपमंडल के तहत तीर्थन घाटी में शीत लहर से तीर्थन घाटी के लोग कांप रहे हैं। सुबह शाम कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। घाटी के अधिकतर पेयजल योजनाएं जमने से लोगों को नलों पर जल नहीं उपलब्ध हो पाता है। घाटी में तीन माह से वर्षा नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    इससे किसान-बागबान परेशान हैं। किसान बागबान तेज प्रताप शर्मा, भाग सिंह ठाकुर, राजू, संजय नेगी, इंद्र सिंह व संजीव कुमार इत्यादि का कहना है इस वर्ष मौसम की कड़की सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुई घाटी की आर्थिक स्थिति को और गहरी चोट करने जा रही है। इन लोगों का कहना है घाटी में कमाई के सारे स्रोत मौसम पर निर्भर करता है। वर्षा के लिए देवी-देवताओं को प्रसन्न करने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें विफल साबित हुई।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में फिर गिरा पारा, कल हो सकती है बारिश; कई शहरों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी