हिमाचल निकाय चुनाव: वोटर्स में सुबह ही दिखा जोश, बुजुर्ग से लेकर युवा लगे लाइन में; व्हील चेयर पर पहुंचे बीमार
हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों और 53 शहरी निकायों में मतदान जारी है, जिसमें मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर् ...और पढ़ें

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव में युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी जोश है।
HighLights
चार नगर निगमों सहित 53 शहरी निकायों में मतदान जारी।
युवाओं और बुजुर्गों में मतदान के प्रति भारी उत्साह।
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन सहित 53 शहरी निकायों में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही जोश है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोट डालने के लिए उत्साह दिखा। कई मतदाता कंधे पर और व्हील चेयर पर भी पहुंचे। सुबह 7 बजे से ही बूथ पर लाइनें लग गईं।
सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और 9:00 तक 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई स्थानों पर सुबह से ही मतदान करने के लिए कतारें लग गई थी। युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग में जोश देखने को मिल रहा है।

नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 8 के बूथ रोड़ी खलेट में परिवार के साथ वोट डालने पहुंची 96 वर्षीय जोगिंद्रा देवी।
439 पार्षद चुनने के लिए मतदान
10 पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं जबकि 439 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। मदन शांतिपूर्ण करवाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों को मतदान को लेकर लगातार निगरानी रखने की निर्देश दिए हैं।

47 निकायों में आज ही आएंगे नतीजे
चार नगर निगमों को छोड़कर बाकी 47 शहरी निकायों में मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जबकि चारों नगर निगमों की मतगणना 31 मई को होगी।
खबरें और भी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-5 राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक एसएफडीए हाल नाहन में परिवार के साथ वोट डाला।
संतोषगढ़ में बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
जिला ऊना के संतोषगढ़ में नौ वार्डों पर रविवार को मतदान पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। जहां महिला पुरुष और नए मतदाता इस मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज करवाते नजर आए, मतदान प्रक्रिया में बुजुर्गों का जोश और उत्साह भी दिखाई दिया। जहां नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 3 में बुजुर्ग मतदाता 90 वर्षीय शीला देवी 65 वर्षीय इंद्रजीत कौर ने भी शहरी निकाय संसद में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।