Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सुक्खू के निजी सचिव HAS राजीव कुमार का IAS सेवा में चयन, दिल्ली में चयन समिति की बैठक में लगी मुहर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:49 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निजी सचिव और वरिष्ठ एचएएस अधिकारी राजीव कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया ह ...और पढ़ें

    एचचएस अधिकारी राजीव कुमार का आईएएस सेवा में चयन हो गया है। जागरण आर्काइव

    एचचएस अधिकारी राजीव कुमार का आईएएस सेवा में चयन हो गया है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजीव कुमार बने आईएएस।

    2. दिल्ली में यूपीएससी चयन समिति ने दी मंजूरी।

    3. हिमाचल को मिलेगा एक अतिरिक्त आईएएस अधिकारी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजीव कुमार के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में पदोन्नत होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एचएएस राजीव कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में इंडक्शन हो गया है। अब इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के धौलपुर हाउस, नई दिल्ली में वर्ष 2025 की आइएएस चयन सूची तैयार करने के लिए चयन समिति की बैठक हुई।

    इसमें पात्र एचएएस अधिकारियों के सेवा अभिलेख, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर/एपीएआर), वरिष्ठता, विजिलेंस स्थिति और अन्य निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया गया। अंतिम नियुक्ति केंद्र सरकार की स्वीकृति और अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगी।

    एचपीएस व एचएफएस के इंडक्शन को भी होगी बैठक

    उधर, हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) और हिमाचल वन सेवा (एचएफएस) अधिकारियों के आईपीएस और आईएफएस में इंडक्शन के लिए भी जल्द चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें पात्र अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी।

    यूपीएससी अध्यक्ष ने ली बैठक

    एक घंटे तक हुई बैठक की अध्यक्षता यूपीएससी के अध्यक्ष ने की, इसमें केंद्रीय कार्मिक विभाग के अधिकारी, हिमाचल के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत तथा कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव एम सुधा देवी भी शामिल हुईं। 

    चयन की प्रक्रिया

    बैठक में पात्र एचएएस अधिकारियों के सेवा अभिलेख, एसीआर/एपीएआर, वरिष्ठता, सतर्कता संबंधी स्थिति और अन्य निर्धारित मानकों का मूल्यांकन कर चयन सूची को अंतिम रूप दिया गया। चयन समिति की सिफारिश के बाद योग्य अधिकारियों के नाम आइएएस में पदोन्नति के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए। अंतिम नियुक्ति केंद्र सरकार की स्वीकृति और अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगा।

    खबरें और भी

    आईएएस संवर्ग में एक अधिकारी और मिलेगा

    हिमाचल में यह पद 2008 बैच की आइएएस अधिकारी राखिल काहलो के हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त होने से पहले जनवरी में इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुआ था। इसी रिक्त पद पर राजीव कुमार की पदोन्नति प्रस्तावित है। इससे प्रदेश को आईएएस संवर्ग में एक अधिकारी और मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: शिमला में IGMC और चमियाणा अस्पताल में एक साथ छुट्टी पर जाएंगे आधे डॉक्टर, दो बैच में रहेगा हॉलीडे शेड्यूल

    यह भी पढ़ें: हिमाचल की रुचिका ने दक्षिण कोरिया की सबसे ऊंची चोटी हल्लासन फतह की, ज्वालामुखीय पर्वत पर बेहद मुश्किल है ट्रैक