शिमला में IGMC और चमियाणा अस्पताल में एक साथ छुट्टी पर जाएंगे आधे डॉक्टर, दो बैच में रहेगा हॉलीडे शेड्यूल
शिमला के आईजीएमसी और चमियाणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आधे डॉक्टर 22 जुलाई से 5 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। यह अवकाश दो बैच में होगा। ...और पढ़ें

आईजीएमसी अस्पताल शिमला और चमियाणा के आधे डॉक्टर अवकाश पर जाएंगे।
HighLights
आईजीएमसी और चमियाणा के 50% डॉक्टर छुट्टी पर।
अवकाश 22 जुलाई से 5 अगस्त तक, दो बैच में।
अस्पताल प्रशासन अंतिम रोस्टर तय करेगा, सेवाएं प्रभावित नहीं।
जागरण संवाददाता, शिमला। आइजीएमसी शिमला व चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 50 प्रतिशत डाक्टर 22 जुलाई से पांच अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाएंगे। डाक्टरों का पहला बैच 22 से 28 जुलाई व दूसरा बैच 30 जुलाई से पांच अगस्त तक अवकाश पर रहेगा। सभी डाक्टर को सात दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता है। अस्पताल में 29 जुलाई को कॉमन-डे होगा। इस दिन अस्पताल में सभी डाक्टर मिलेंगे और इसके बाद छह अगस्त को सभी डाक्टर मिलेंगे।
आईजीएमसी में लिस्ट तैयार
आइजीएमसी के सभी विभाग ने अस्पताल प्रशासन को अपनी लिस्ट तैयार कर के दे दी है कि पहले और दूसरे बैच में कौन डाक्टर अवकाश पर जाएगें। अब अंतिम फैसला अस्पताल प्रशासन ने लेना है। चमियाया अस्पताल में भी सभी विभागों ने अपने लिस्ट तैयार कर दे दी है। इस पर भी अस्पताल प्रशासन ही फैसला लेना है।
विंटर हॉलीडे की भी रहती है व्यवस्था
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए हर वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ-साथ शीतकालीन अवकाश की भी व्यवस्था रहती है। विंटर वेकेशन का शेड्यूल अलग से जारी किया जाता है और डॉक्टरों को चरणबद्ध तरीके से छुट्टी पर भेजा जाता है, ताकि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। इसके लिए पहले से रोस्टर तैयार किया जाता है और अलग-अलग बैच बनाकर अवकाश दिया जाता है। मरीजों को उपचार और आपातकालीन सेवाएं लगातार मिलती रहें।