Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी से जंजैहली 54 KM सड़क के आएंगे अच्छे दिन, केंद्र ने स्वीकृत किए 137 करोड़; 10 नए पुल बनेंगे

    By Hansraj Saini Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:12 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने मंडी-जंजैहली सड़क के सुधार के लिए 137.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से पहले चरण का टेंडर आज आवंटित होगा। यह सड़क तीन चरणों मे ...और पढ़ें

    मंडी से सराज सड़क का जीर्णाेद्वार होगा। प्रतीकात्मक फोटो

    मंडी से सराज सड़क का जीर्णाेद्वार होगा। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मंडी-जंजैहली सड़क के लिए 137.40 करोड़ रुपये स्वीकृत।

    2. सड़क सुधार का कार्य तीन चरणों में होगा पूरा।

    3. मार्ग पर 10 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा।

    गगन सिंह ठाकुर, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज की मुख्य सड़क मंडी-जंजैहली के अच्छे दिन आने वाले हैं। लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति और भीषण प्राकृतिक आपदा के जख्म झेल रही इस सड़क के सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग ने अब कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने सीआरएफ के तहत 54 किलोमीटर लंबी जंजैहली चैलचौक सड़क के कायाकल्प के लिए कुल 137.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 71.71 करोड़ रुपये के पहले चरण का टेंडर आज आवंटित कर दिया जाएगा।

    तीन चरण में होगा काम

    विभाग ने सड़क सुधार का काम तीन अलग-अलग चरणों में बांटा है। पहले चरण में 27 से 45 किलोमीटर के बीच 21.44 करोड़ रुपये की लागत से टारिंग, क्रास ड्रेनेज और डंपिंग स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। दूसरे चरण में 45 से 63 किमी के बीच 25.84 करोड़ रुपये से संवेदनशील स्थानों और नालों पर मजबूती प्रदान करने के लिए सुरक्षा दीवारें बनाई जाएंगी। तीसरे चरण में 63 से 81.15 किलोमीटर के बीच जंजैहली की ओर जाने वाले हिस्से पर 24.42 करोड़ रुपये खर्च कर मलबा व बोल्डर हटाने के साथ नालों की सफाई की जाएगी।

    10 नए पुलों का होगा निर्माण, थुनाग के पास बनेगा सबसे बड़ा पुल 

    आपदा के दौरान मलबे और भूस्खलन के कारण यह मार्ग बार-बार बंद हो जाता था। नए निर्माण में सुरक्षा दीवारों और ड्रेनेज सिस्टम से बरसात में राहगीरों को भारी राहत मिलेगी। दूसरे फेज के तहत टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है, जिसके माध्यम से इस मार्ग पर करीब 10 नए पुल बनाए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा पुल थुनाग के समीप निर्मित होगा। 

    मंडी-जंजैहली सड़क सुधार के लिए टेंडर काल कर लिए गए हैं और आज टेंडर आवंटित किए जा रहे हैं। इससे सराज घाटी की आवाजाही सुगम होगी।
    -नितीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सराज मंडल।

    यह भी पढ़ें: ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 20 से ज्यादा लोग थे सवार; पांच वर्षीय बच्ची समेत 8 घायल 

    खबरें और भी