Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 20 से ज्यादा लोग थे सवार; पांच वर्षीय बच्ची समेत 8 घायल

    By Rakesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:09 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पीर निगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच वर्षीय बच्ची सहित आठ लोग घायल हो गए। ये श्रद्धालु पंजा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ऊना के पीर निगाह में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।

    2. हादसे में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ घायल।

    3. पंजाब के मानसा से आए थे धार्मिक श्रद्धालु।

    जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा पीर निगाह और बसोली के बीच उतराई वाले मार्ग पर हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

    पंजाब के मानसा से धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु

    जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला मानसा के बलाडा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर निकला था। जत्थे ने पहले आनंदपुर साहिब में माथा टेका और इसके बाद मां श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन किए। रविवार को श्रद्धालु पीर निगाह पहुंचे और यहां माथा टेकने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से वापस मानसा के गहड़ क्षेत्र की ओर रवाना हुए।

    20 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार

    पीर निगाह से कुछ दूरी पर उतराई के दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्राली में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

    स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाए श्रद्धालु

    स्थानीय लोगों और सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह और सोमा देवी सहित अन्य शामिल हैं। पांच वर्षीय बच्ची मनकीरत को भी चोटें आई हैं।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि पीर निगाह में माथा टेकने के बाद वे घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सभी की जान बच गई।

    खबरें और भी

    ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: चंबा बस हादसा: मेरी मां कहां है... अस्पताल के बिस्तर से पुकार रही 5 साल की प्रियंका, 4 बेटियों के सिर से उठा ममता का साया