मनाली हाईवे पर पर्यटकों और ट्रक चालक के बीच विवाद, गाड़ियों के शीशे तोड़े; बीच सड़क जमकर बवाल
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों और एक ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया, जिसमें पर्यटकों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर हंगामा हुआ। ...और पढ़ें

मनाली हाईवे पर ट्रक चालक और पर्यटकों के बीच हुआ विवाद।
HighLights
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों-ट्रक चालक में विवाद।
पर्यटकों ने ट्रक के शीशे तोड़े, सड़क पर हंगामा।
पुलिस हस्तक्षेप से थाने में हुआ समझौता, मामला दर्ज नहीं।
सहयोगी, डैहर (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के समीप दिल्ली नंबर की कार में सवार कुछ पर्यटकों और एक ट्रक चालक के बीच सड़क पर विवाद हो गया। पर्यटकों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक की रैश ड्राइविंग के कारण उनकी कार टक्कर लगने से बाल-बाल बची। पर्यटकों ने उसका पीछा किया और अलसू चौक के पास ट्रक को सड़क के बीच रोक दिया।
इस दौरान कार सवार पर्यटकों ने ट्रक पर पत्थरों शीशा भी तोड़ दिया। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन के अंदर से दरवाजे लॉक कर लिए और बाहर नहीं निकला।
हाईवे पर आधा घंटा थम गए वाहन
इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ, इस कारण सड़क पर करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए पुलिस चौकी ले जाकर मामले की जांच की।
थाने में जाकर सुलझा विवाद
पुलिस चौकी में ट्रक मालिक और चालक के समक्ष पर्यटकों ने गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से टकराया अनियंत्रित ट्रक
उधर, सुंदरनगर के पुंघ क्षेत्र में रविवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। मंडी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर रुका। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त खड़े वाहनों के भीतर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ट्रक में एक आटोमोबाइल कंपनी की नई गाड़ियां लदी हुई थीं। चालक के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।