Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल की लाहुल घाटी में बादल फटने से बह गया अस्थायी पुल, धोन्धल नाले में जान जोखिम में डालकर सफर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में बादल फटने से मयाड़ घाटी के धोन्धल नाले का अस्थायी पुल बह गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लाहुल-स्पीति में बादल फटने से धोन्धल नाले का पुल बहा।

    2. मयाड़ घाटी में बाढ़ से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत।

    3. धोन्धल नाले पर बड़े पुल का कार्य इसी वर्ष शुरू होगा।

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में बादल फटने से मयाड़ घाटी के धोन्धल नाले का पुल बह गया। मयाड़ घाटी के नालों में लगातार आ रही बाढ़ से ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। मयाड़ घाटी के धोन्धल नाले में रात को बादल फटने के कारण पुनः अस्थायी पुल बह गया। फिलहाल सड़क को विभाग द्वारा बहाल कर लिया गया है। अभी पानी के बीच में से जोखिम उठाकर वाहन गुजर रहे हैं। 

    समस्या आने पर मशीन निरंतर मौके पर तैनात है तथा साथ में एक झूले को भी स्थापित किया गया है। लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इस नाले में बड़ा पुल बनाने की बात कही है। 

    धोन्धल नाले पर करीब 10 पुल बह चुके 

    लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि धोन्धल नाले में आज तक कई वर्षों से आठ से दस बार छोटे और बड़े पुल बह चुके हैं। इस साल जून महीने से लगातार घाटी के सभी नालों में बाढ़ आ रही है, जिससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हालात का जायजा ले रही हैं।

    पीडब्ल्यूडी विभाग भी दिन-रात अपने कार्य में लगा हुआ है, लेकिन बादल फटने एवं बाढ़ के कारण सारी मेहनत आए दिन पानी में बह रही है।

    इसी वर्ष बड़े पुल का काम होगा शुरू

    विधायक ने कहा कि इस समस्या के ठोस हल के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। इस जगह प्रदेश सरकार ने बड़ा पुल स्वीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा कि इसकी कागजी औपचारिकताएं प्रक्रिया में हैं। इसी वर्ष इस पुल का कार्य शुरू कर दी जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में चोरी के शक में पकड़ी महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, तमाशबीन बनी रही भीड़; नूरपुर पुलिस ने दर्ज की FIR 

    खबरें और भी