विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली पहुंची राष्ट्रपति: शहर में कड़ी नाकाबंदी; बदला ट्रैफिक प्लान; अटल टनल 18 घंटे भारी वाहनों के लिए बंद रहेगी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 03:26 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर मनाली पहुंची हैं। उनके दौरे के कारण मनाली में कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मनाली पहुंचने पर स्वागत करतीं सांसद कंगना रनौत।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मनाली पहुंचने पर स्वागत करतीं सांसद कंगना रनौत।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर मनाली पहुंचीं।

  2. अटल टनल भारी वाहनों के लिए 18 घंटे तक रहेगी बंद।

  3. राष्ट्रपति के मनाली दौरे के लिए शहर में कड़ी नाकाबंदी।

जागरण संवाददाता, मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बिलासपुर में एम्स के पहले दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद वह मनाली पहुंची। सासे हेलीपैड पर सांसद कंगना रनौत ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कल यानी 7 अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग और माता हिडिंबा के मंदिर जाएंगी। इस दौरान भारी वाहनों के लिए अटल टनल आज शाम से कल दोपहर बाद तक बंद रहेगी। इस दौरान मनाली का कड़ा ट्रैफिक प्लान रहेगा। 

18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल

अटल टनल भारी वाहनों के लिए शाम आठ बजे बंद हो जाएगी। सात अक्टूबर को अटल टनल दोपहर दो बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। सात अक्टूबर को सुबह राष्ट्रपति 
अटल टनल जाएंगी। 

मनाली शहर में नाकाबंदी

मनाली में साढ़े 12 बजे से दो बजे तक आलू ग्राउंड, ओल्ड मनाली, भूतनाथ चौक, मिशन अस्पताल चौक, रामबाग चौक, मनालसु मोड़ व बाहंग में नाके लगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मनाली के परिधि गृह पहुंचने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो गई।

सिस्सु में होगी नाकाबंदी

इस दौरान साढ़े छः बजे सिस्सु व गुफा होटल में नाके लगेगा जबकि सात बजे ग्रीन टैक्स बैरियर में नाका लग जाएगा। आठ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड, पलचान चौक व पलचान पुल में नाका लगेगा। 

हिडिंबा मंदिर जाने के दौरान यहां होगी नाकाबंदी

कल दोपहर बाद राष्ट्रपति हिडिंबा माता मंदिर जाएंगी। दोपहर तीन बजे रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु व ला हट में नाका लगेगा। 

8 को भी लगेंगे नाके

आठ अक्टूबर सुबह राष्ट्रपति वापस लौट जाएगी। उस दौरान साढ़े सात बजे आलू ग्राउंड में नाका लगेगा जबकि नौ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड में नाका लगेगा।

यह भी पढ़ें: AIIMS Bilaspur Convocation: 'ग्रामीण क्षेत्र में सेवा ही हो मुख्य ध्येय' राष्ट्रपति का संदेश; 5 को गोल्ड मेडल व 89 को डिग्री