हिमाचल में चोरी के शक में पकड़ी महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, तमाशबीन बनी रही भीड़; नूरपुर पुलिस ने दर्ज की FIR
हिमाचल के कांगड़ा जिले में चोरी के संदेह में पकड़ी गई महिलाओं की जूते से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। नूरपुर पुलिस ने इस मामले में तत्काल FIR दर्ज कर जा ...और पढ़ें

चाेरी के शक में महिलाओं की पिटाई करते लोग।
HighLights
कांगड़ा में चोरी के संदेह में महिलाओं की पिटाई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित।
नूरपुर पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चोरी के संदेह में पकड़ी महिलाओं ने व्यक्ति ने जूते से पिटाई कर दी। शनिवार शाम से इंटरनेट मीडिया पर इस घटना का वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। यह घटनाक्रम नागनी माता मंदिर के पास का है। उक्त वीडियो संज्ञान में आते ही नूरपुर पुलिस ने तत्काल जांच आरंभ कर दी। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया है।
मामले की गहन जांच जारी है तथा घटना से संबंधित सभी तथ्यों, वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के समय एवं स्थान तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का विधिवत परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने, किसी अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट करने अथवा स्वयं दंडित करने का कोई अधिकार नहीं है।
अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया तो उस पर भी होगा एक्शन
जांच के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति नूरपुर पुलिस शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की अपील
नूरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाएं तथा कानून को अपने हाथ में न लें। इस घटना से संबंधित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा अथवा प्रसारित न करें। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई प्रामाणिक सूचना या साक्ष्य उपलब्ध हो, तो वह उसे तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा संबंधित पुलिस अधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिससे जांच को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।