Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के कुल्लू में बारिश और भूस्खलन का कहर, गाड़ियों पर गिरी चट्टानें; स्कूल-कॉलेज बंद

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:53 AM (IST)

    कुल्लू में भारी बारिश के कारण आनी बस स्टैंड के पास भूस्खलन हुआ, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ...और पढ़ें

    चट्टान गिरने से गाड़ी का पहुंचा नुकसान (जागरण)

    चट्टान गिरने से गाड़ी का पहुंचा नुकसान (जागरण)

    HighLights

    1. आनी बस स्टैंड के पास भूस्खलन से दो वाहन क्षतिग्रस्त

    2. भारी बारिश के कारण कुल्लू में स्कूल-कॉलेज बंद

    3. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है। आनी बस स्टैंड के समीप मंगलवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    रातभर हुई बारिश के कारण पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा नीचे आ गिरा। दोनों वाहनों में पत्थर गिरने से भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना के समय वाहनों में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    मंगलवार सुबह हुआ भूस्खलन

    सबसे चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर मंगलवार को भूस्खलन हुआ, वहां पहले भी बड़ा हादसा हो चुका है। 24 अगस्त 2023 को इसी स्थान पर एक-एक कर आठ बहुमंजिला भवन जमींदोज हो गए थे, जबकि चार अन्य भवनों को भी भारी क्षति पहुंची थी। अब दोबारा इसी क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लगातार बारिश के बीच क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है।

    स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

    उधर, मौसम के बिगड़े तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कुल्लू उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों को मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

    उपमंडल दंडाधिकारी डॉ. जयवंती ठाकुर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

    प्रशासन के आदेश के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान भी बंद रहेंगे। एसडीएम ने संस्थान प्रमुखों को विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

    खबरें और भी

    हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कुल्लू समेत प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। 10 अगस्त से कुल्लू उपमंडल के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगह भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने से आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों में आफत की बारिश, बागेश्वर में 12 मोटर मार्ग के बंद होने से प्रभावित हुआ जनजीवन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, 'फ्लैश फ्लड' को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट