Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी: कांगड़ा की रड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान और सचिवों से रिकवरी का ऑर्डर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM (IST)

    कांगड़ा की रड़ा पंचायत में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के चलते पूर्व प्रधान और सचिवों से राशि वसूली का आदेश दिया गया है। पूर्व प्रधान लेखराज और दो सचिव ...और पढ़ें

    मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी पर पूर्व प्रधान व सचिवों से रिकवरी होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी पर पूर्व प्रधान व सचिवों से रिकवरी होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. रड़ा पंचायत में मनरेगा कार्यों में धन का दुरुपयोग पाया गया।

    2. पूर्व प्रधान और दो पंचायत सचिवों से राशि वसूली का आदेश।

    3. जांच में अनियमितताएं सामने आने पर लोकपाल ने दिए निर्देश।

    संवाद सहयोगी, भवारना (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा विकास खंड भेड़ू के तहत रड़ा पंचायत में मनरेगा के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का दुरुपयोग हुआ है। पंचायतीराज विभाग की जांच में अनियमितताएं पाई गई हैं और अब इन कार्यों के लिए आधिकारिक जिम्मेदार लोगों से रिकवरी का निर्देश हुआ है। इसमें पूर्व पंचायत सचिव मिशना देवी को 30,655 रुपये, पूर्व पंचायत सचिव प्रवीण कटोच को 10 रुपये तथा पूर्व प्रधान लेखराज को 30,655 रुपये पेनेल्टी भरनी होगी। साथ ही सभी को चेतावनी भी गई है।

    दो लोगों की शिकायत के बाद पकड़ी गड़बड़ी

    रड़ा निवासी कर्म चंद व हिमाल चंद ने पंचायत में मनरेगा कार्यों में कथित गड़बड़ी के संबंध में इसी वर्ष 10 व 16 जनवरी को लोकपाल (मनरेगा) को शिकायत दी थी। उन्होंने मनरेगा कार्यों में धन के दुरुपयोग की आशंका बाबत सूचीबद्ध जानकारी उपलब्ध करवाई थी। शिकायत पर कार्रवाई एवं छानबीन के लिए विकास खंड अधिकारी सुलह को नियुक्त किया था। उन्होंने संबंधित कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की छानबीन शुरू की। 

    पंचायत व ब्लॉक में जमा करवाए दस्तावेज में अंतर

    छानबीन में तत्कालीन पंचायत प्रधान लेखराज, पंचायत सचिव मिशना देवी व पंचायत सचिव प्रवीण कुमार को सरकारी धन के दुरुपयोग में शामिल पाया। जांच में तकनीकी सहायक की गणना तथा पंचायत की ओर से ब्लाक में जमा करवाए गए दस्तावेजों में अंतर पाया गया। 

    लोकपाल ने दिया रिकवरी ऑर्डर

    23-07-2026 को इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकपाल ने उपरोक्त गड़बड़ी में शामिल तत्कालीन पंचायत प्रधान तथा दोनों पंचायत सचिवों को आर्थिक रूप से की गई गड़बड़ी के लिए रिकवरी आदेश जारी किए हैं, जिसमें पूर्व प्रधान लेखराज को 30655 रुपये, पूर्व सचिव मिशना देवी को 30655 तथा सचिव प्रवीण कुमार को 10 रुपये रिकवरी जमा करवाने के आदेश दिए हैं। 

    खबरें और भी

    सचिवों की सर्विस बुक में दर्ज होगी कार्रवाई

    इस कथित गड़बड़ी का दंड जो पंचायत सचिवों को दिया गया है इस कार्रवाई को सचिवों की सर्विस बुक में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दोनों शिकायतकर्ताओं ने बताया कि लोकपाल ने पंचायत रड़ा में मनरेगा कार्यों में हुए धन के दुरुपयोग पर कार्रवाई की है।

    विकास खंड सुलह के अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रड़ा पंचायत में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के लिए लोकपाल ने पूर्व प्रधान व दो पंचायत सचिवों पर रिकवरी के आदेश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: मनाली फोरलेन पर मनमानी वसूली: अधिकारियों ने प्रिंट रेट से अधिक पैसे लेते पकड़े 5 ढाबा संचालक, किए चालान