Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: टेंट लगाने के लिए फेंकी रस्सी गिरी तार पर, करंट की चपेट में आकर झुलसे 2 युवक; नादौन में हुआ हादसा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:57 PM (GMT+05:30)

    हमीरपुर के नादौन में टेंट लगाते समय दो युवक बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गए। रस्सी फेंकते समय वह विद्युत लाइन से टकरा गई, जिससे उन्हें करंट लगा। ...और पढ़ें

    नादौन में करंट लगने से दो युवक घायल हो गए।

    नादौन में करंट लगने से दो युवक घायल हो गए।

    HighLights

    1. नादौन में टेंट लगाते दो युवक करंट की चपेट में आए।

    2. रस्सी विद्युत लाइन पर गिरने से हुआ हादसा, युवक स्थिर।

    3. हमीरपुर में निजी बस ने ओवरटेक कर कार को टक्कर मारी।

    संवाद सहयोगी, नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवक करंट की चपेट में आ गए। उपमंडल नादौन के जलाड़ी क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाते समय करंट लगने से दो युवक झुलस हो गए। दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    गलती से विद्युत लाइन पर गिरी रस्सी

    दोनों युवक एक घर में आयोजित कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक रस्सी को दूसरी ओर फेंका, जो गलती से पास से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। इस कारण दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। 

    झटका लगते ही नीचे गिरे दोनों

    करंट का झटका लगते ही दोनों युवक नीचे जा गिरे व घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को हाथों, बाजुओं और टांगों पर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के पालमपुर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर 

    निजी बस ने ओवरटेक करते समय कार को मारी टक्कर

    उधर, हमीरपुर में उपायुक्त कार्यालय गेट के पास ओवरटेक के दौरान एक निजी बस द्वारा कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमी चंद निवासी गांव मोरला, डाकघर बरांग, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी ने पुलिस थाना सदर हमीरपुर में बयान दर्ज करवाया है। बयान के अनुसार वह अपनी गाड़ी में परिवार सहित दोसड़का से अपने घर धर्मपुर की ओर जा रहा था। जब वह उपायुक्त कार्यालय गेट हमीरपुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही निजी बस के चालक ने ओवरटेक करते समय लापरवाही बरतते हुए उसकी कार को बस की परिचालक साइड से टक्कर मार दी। पुलिस ने बस चालक रवि कुमार निवासी गांव व डाकघर जोलसप्पड, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल की पहाड़ी सड़कों पर हांफ गई HRTC की इलेक्ट्रिक बसें, कंपनी के दावे मुताबिक नहीं दे पा रहीं माइलेज 

    खबरें और भी