Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में रात 11 बजे घर के आंगन में पहुंच गया खूंखार तेंदुआ, दहशत में कमरे में दुबके लोग; हमीरपुर के चौंतरा की घटना

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:51 PM (IST)

    हमीरपुर के चौंतरा गांव में रात करीब 11 बजे एक तेंदुए के घर के आंगन में घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर सुरक् ...और पढ़ें

    हमीरपुर के चौंतरा में घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ।

    हमीरपुर के चौंतरा में घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ।

    HighLights

    1. हमीरपुर के चौंतरा गांव में घर के आंगन में तेंदुआ दिखा।

    2. रात 11 बजे के करीब तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूमता रहा।

    3. ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रात को एक घर के आंगन में खूंखार तेंदुआ पहुंच गया। भोटा के समीप चौंतरा गांव के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए को देखकर लोग सहम गए हैं। रात करीब 11 बजे तेंदुआ एक मकान के आसपास और आंगन में घूमता दिखा। तेंदुए के इस तरह बेखौफ नजर आने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबक गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ काफी देर तक मकानों के आसपास घूमता रहा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने भी सतर्कता बरती और बच्चों तथा बुजुर्गों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।

    लोग दहशत में

    इन दिनों बरसात का मौसम होने से खेतों में मक्की की फसल लगी हुई है और आसपास झाड़ियां व ऊंची घास लगी हुई है, ऐसे में लोगों को घर से निकलने का भी भय सता रहा है। साथ ही पालतू पशुओं की सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है। इससे पहले भी क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां सामने आती रही हैं, लेकिन घर और आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से चिंता और बढ़ गई है।

    वन विभाग से पकड़ने की मांग

    लोगों ने वन विभाग से मौके का निरीक्षण करवाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। साथ ही इसे जल्द पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

    यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा में चंबा-भरमौर NH पर सुरक्षित होगा सफर, फ्लैगमैन करेंगे भूस्खलन व पत्थर गिरने से सावधान

    खबरें और भी