विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में खरीदारी के बहाने दुकान में घुसकर युवक ने 52 वर्षीय महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भागा

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 09 Aug 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

हमीरपुर के लंबलू क्षेत्र में चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में घुसे एक युवक ने 52 वर्षीय महिला दुकानदार से ...और पढ़ें

हमीरपुर में दुकानदार महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। प्रतीकात्मक फोटो

हमीरपुर में दुकानदार महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हमीरपुर के लंबलू में महिला दुकानदार से छेड़छाड़।

  2. चप्पल खरीदने के बहाने आया था आरोपी युवक।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दुकानदार महिला से छेड़छाड़ हुई है। लंबलू क्षेत्र में दुकान पर चप्पल खरीदने के बहाने आए युवक ने महिला से छेड़खानी की। 52 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसका हाथ पकड़कर उसके साथ गलत तरीके से छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर आरोपित मौके से फरार हो गया।

महिला पुलिस थाना में दी शिकायत

महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दी शिकायत में महिला ने बताया कि आठ अगस्त को करीब दोपहर 3:30 बजे माजरा (ददेड़ा) गांव का राजू उसकी दुकान पर आया था। उसने चप्पल खरीदने की बात कही। 

विरोध करने पर भाग गया युवक

इसी दौरान आरोप है कि राजू ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ गलत तरीके से छेड़खानी की। महिला ने जब इस हरकत का विरोध किया तो आरोपित वहां से भाग गया। 

रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है आरोपित

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित लंबलू बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। घटना के बाद उसने अपनी दुकान बंद कर दी और वहां से चला गया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करने के साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी तस्दीक कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मंडी में आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पांच लाख रुपये के गहने भी चुरा ले गया आरोपित