विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के मंडी में आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पांच लाख रुपये के गहने भी चुरा ले गया आरोपित

By Hansraj Saini Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 09 Aug 2026 01:19 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म, 5 लाख के सोने के ...और पढ़ें

सुंदरनगर की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। प्रतीकात्मक फोटो

सुंदरनगर की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म और चोरी का आरोप लगाया।

  2. करीब पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार तीन और चार अगस्त की मध्यरात्रि एक व्यक्ति जबरन उसके घर के कमरे में दाखिल हुआ। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित घटना के बाद पीड़िता और उसके पति को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा।

अलमारी से गहने भी ले गया

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने घर की अलमारी में रखे करीब पांच तोले वजन के सोने के गहने भी चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

जेठानी पर भी लगाए आरोप

इसके अलावा, पीड़िता ने अपनी जेठानी पर भी खुद को और अपने पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

क्या कहना है डीएसपी का

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: फोरलेन निर्माण से ढह गया मकान, हिमाचल हाई कोर्ट ने NHAI और कंपनी को मुआवजा देने का दिया आदेश 

यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे बनेगा छह लेन, NHAI ने केंद्र में सड़क परिवहन मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट; दोगुना हो जाएगा ट्रैफिक