हिमाचल निकाय चुनाव: मतदान से पहले थम गई सांसें, चंबा में वोट डालने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में मौत
चंबा में निकाय चुनाव के दौरान मतदान करने जा रहे 70 वर्षीय अंजनी शर्मा की रास्ते में मौत हो गई। हृदयाघात को मौत का कारण बताया जा रहा है, जिससे जनसाली व ...और पढ़ें

चंबा में वोट डालने जा रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
चंबा में मतदान करने जा रहे बुजुर्ग की मौत।
70 वर्षीय अंजनी शर्मा की रास्ते में तबीयत बिगड़ी।
हृदयाघात को मौत का संभावित कारण बताया गया।
जागरण संवाददाता, चंबा। लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड निवासी 70 वर्षीय अंजनी शर्मा की रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंजनी शर्मा मतदान करने के लिए अपने बूथ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बूथ से कुछ किलोमीटर पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हृदयाघात बताया जा रहा मौत का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हृदयाघात होना मौत का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मतदान के दिन हुई इस दुखद घटना से जनसाली वार्ड में शोक का माहौल है।
चुनावी जोश पड़ा फीका
चुनावी माहौल के बीच इस तरह बुजुर्ग की मौत से हर कोई स्तब्ध है व चुनावी जोश फीका पड़ गया। कई लोग मतदान केंद्रों से बुजुर्ग के घर पहुंच गए व कुछ अंतिम संस्कार की तैयारियों में लग गए।