Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बार-बार टोका पर नहीं माना ड्राइवर', लापरवाही से पांच दोस्तों की जिंदगियां खत्म; गांवों में पसरा मातम

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 10:24 AM (GMT+05:30)

    सोनीपत के गोहाना में भावड़ और घड़वाल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहतक के खिड़वाली निव ...और पढ़ें

    सोनीपत में भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। जागरण

    सोनीपत में भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहना के गांव भावड़ और घड़वाल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में लापरवाही सामने आई है। लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण ही पांच दोस्तों की जान गई और दो घायल हो गए।

    रोहतक में गांव खिड़वाली का दीपक तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और सभी दोस्तों ने उसे कई बार टोका लेकिन, वह नहीं माना। उसकी हठ और तेज रफ्तार के चलते गाड़ी अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई।

    Sonipat accident

    हादसे में मरने व घायल होने वाले दोस्त। जागरण

    बताया गया कि आज शनिवार को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पांचों के शवों का पोस्टमॉर्टम होगा। हादसे के बाद चार गांवों में मातम पसरा हुआ है।

    भात की रस्म में गए थे पांचों दोस्त

    गांव खिड़वाली के मोहित पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने साथियों रोहित उर्फ गोलू निवासी घुसकानी, सागर निवासी घुसकानी, अंकुश, दीपक, साहिल व अंकित निवासी खिड़वाली के साथ गांव भावड़ में अपने दोस्त अजय निवासी जिंदरान के बुआ के भात में आए थे।

    WhatsApp Image 2026-02-14 at 09.45.36 (1)

    घटना की जांच करती पुलिस। जागरण

    भात की रस्म पूरी करके वे स्कॉर्पियो में बैठकर भावड़ गांव से अपने गांव के लिए चले। गाड़ी को उस समय दीपक चला रहा था। भावड़ से निकलते ही दीपक ने गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलानी शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    लापरवाही के कारण हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, वह गाड़ी को सड़क पर इधर-उधर घुमाने लगा। सभी दोस्तों ने उसे कई बार सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए टोका लेकिन, उसने किसी की बात नहीं मानी। जब गाड़ी गांव घड़वाल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर कंडक्टर साइड से सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

    WhatsApp Image 2026-02-14 at 09.45.38

    तेज स्पीड में पेड़ से टकराई थी कार। जागरण

    टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी घूम गई और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रोहित उर्फ गोलू, अंकुश, दीपक, साहिल और सागर की मौत हो गई। अंकित को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया।

    यह भी पढ़ें- गोहाना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकराई; भात की रस्म से लौट रहे 5 दोस्तों की मौत

    मोहित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया। हादसे के बाद गांव घुसकानी व खिड़वाली में मातम पसर गया। गांव जिंदरान व भावड़ के ग्रामीणों भी हादसे से आहत हैं।