Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोहाना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकराई; भात की रस्म से लौट रहे 5 दोस्तों की मौत

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 07:31 PM (IST)

    गोहाना में एक भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। ये सभी रोहतक के खिड़वाली और घुसकानी गांव के रहने वाले थे और भावड़ गां ...और पढ़ें

    गांव भावड़ से घड़वाल संपर्क मार्ग पर हुआ सड़क हादसा। जागरण

    गांव भावड़ से घड़वाल संपर्क मार्ग पर हुआ सड़क हादसा। जागरण

    HighLights

    1. गोहाना में भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत

    2. तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो युवक घायल

    3. शादी से भात भरकर लौट रहे थे रोहतक के युवक

    जागरण संवाददाता, गोहाना। गांव भावड़ से घड़वाल रोड पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में भावड़ गांव में स्थित अपने दोस्त की दो फुफेरी बहनों की शादी में भात भरकर लौट रहे रोहतक के गांव खिड़वाली व घुसकानी के पांच दोस्तोंं की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा तेज गति में चालक के नियंत्रण खोने हुआ बैठा।

    गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को निकाला और खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया। वहां पर पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

    घायल एक युवक का निजी अस्पताल तो एक का मेडिकल कालेज के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार एचआर 98 पी-9988 नंबर स्कार्पियो गाड़ी में सात युवक सवार थे। गांव भावड़ में जोहरी नंबदरार की दो पाेतियों की शादी थी। रोहतक के गांव जिंदरान स्थित लड़कियां के मामा पक्ष से भात भरने के कई लोग आए थे।

    दोनोंं बहनों के फुफेरे भाई राहुल के गांव खिड़वाली और घुसकानी के सात दोस्त भी स्कार्पियो में गांव भावड़ आए थे। भात की रस्म पूरी करके सातों दोस्त शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे वापस लौट रहे थे। गाड़ी में रोहतक के खिड़वाली का 25 वर्षीय दीपक पुत्र जगदीश, उसके गांव का 25 वर्षीय अंकुश पुत्र जयपाल, 27 वर्षीय साहिल पुत्र सतबीर, 28 वर्षीय रोहित उर्फ गोलू पुत्र रामबीर, अंकित और गांव घुसकानी का साहिल पुत्र जयपाल और सागर पुत्र दयासिंह सवार थे।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। गांव घड़वाल के पास चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और और गाड़ी अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    युवकों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर गांव खिड़वाली के दीपक, साहिल, अंकुश, गांव घुसकानी के राेहित उर्फ गोलू व सागर को मृत घोषित कर दिया गया। गांव खिड़वाली के अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे स्वजन निजी अस्पताल में ले गए, जबकि खिड़वाली का मोहित गंभीर घायल है।

    साहिल व रोहित अपने घर के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं। घटना का पता लगते ही गांव भावड़, खिड़वाली व घुसकानी में मातम पसर गया। तीनों गांवों से स्वजन व ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम ने भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: चार शहरों से आए 14 फायर इंजन ने 3.5 घंटे बाद पाया आग पर काबू, फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर उठे सवाल