Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी के मॉडल टाउन में कपड़ों-जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी के मॉडल टाउन में रविवार सुबह एक कपड़ों और जूतों के गोदाम में भीषण आग लग गई। शूबॉक्स शोरूम के पीछे स्थित इस गोदाम में आग लगने से आसपास हड़कंप म ...और पढ़ें

    रेवाड़ी में कपड़ों-जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग।

    रेवाड़ी में कपड़ों-जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के पास एरिया मॉडल टाउन में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक कपड़ों व जूतों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आज की लपटे देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में शूबॉक्स कपड़ों व जूतों के शोरूम के पीछे ही अपना गोदाम भी बनाया हुआ था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से गोदाम बंद था। करीब 10 बजे रहागीरों ने गोदाम की पहली मंजिल से धुआं उठता देखा। उसके बाद शोरूम मालिक दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी।

    घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

    सूचना के बाद मौके पर पुलिस व दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म: रेवाड़ी कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 20 साल की सजा

    खबरें और भी