Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी में कोटकासिम रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन के घर ती ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. रेवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला।

    2. दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    3. बहन के घर तीज मनाकर लौटते समय हुआ यह हादसा।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के समीप शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों भाई रेवाड़ी जिले के गांव सगवाड़ी में अपनी बहन को तीज का त्योहार देने के बाद वापस लौट रहे थे। दोनों अविवाहित थे।

    जानकारी अनुसार, राजस्थान के खैरथल जिले के भगेरी गांव के रहने वाले करीब 21 वर्षीय नितिन और 20 वर्षीय प्रिंस सगे भाई थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को दोनों भाई संगवाड़ी स्थित अपनी बहन के घर तीज का त्योहार देने आए थे और रात को वापस लौट रहे थे।

    इसी दौरान बोलनी चौक के पास सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रॉला ने दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को कसोला थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

    पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस दुखद घटना से संगवाड़ी स्थित बहन के घर मातम पसरा हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी को मिले नए जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, ब्रह्म प्रकाश का यमुनानगर तबादला

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी-रींगस रूट के यात्रियों को राहत, 10 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन; बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर