Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी को मिले नए जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, ब्रह्म प्रकाश का यमुनानगर तबादला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:45 AM (IST)

    रेवाड़ी को नए जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत मिल गए हैं, जबकि निवर्तमान आयुक्त ब्रह्म प्रकाश अहलावत का यमुनानगर तबादला कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रदीप अहलावत रेवाड़ी के नए जिला नगर आयुक्त नियुक्त।

    2. ब्रह्म प्रकाश अहलावत का यमुनानगर में तबादला हुआ।

    3. पुराने आयुक्त ने सफाई, अवैध कब्जों पर महत्वपूर्ण काम किया।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ब्रह्म प्रकाश अहलावत का शनिवार को तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रदीप अहलावत को रेवाड़ी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि ब्रह्म प्रकाश का स्थानांतरण यमुनानगर कर दिया गया है।

    ब्रह्म प्रकाश करीब डेढ़ साल तक रेवाड़ी में कार्यरत रहे और इस दौरान उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली में कई महत्वपूर्ण सुधार किए।

    उनके कार्यकाल में शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए। वहीं नए नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत से भी शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में सोते मिले पुलिसवालों से गाली-गलौज पर PCR इंचार्ज सस्पेंड, पर ड्यूटी पर सोने वालों पर एक्शन नहीं

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल, अब 3 HCS अधिकारियों के हुए तबादले