दोहरीकरण कार्य के चलते दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन का रूट बदला, महेंद्रगढ़-लोहारू-झुंझुनू होकर चलेगी
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दोहरीकरण कार्य के कारण दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन का मार्ग बदला गया है। इसके अलावा फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है।

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया।
दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 14087 का मार्ग रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-सीकर होकर संचालित।
फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस 14730 के संचालन समय में भी परिवर्तन हुआ।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कुंड, पाली एवं खोरी स्टेशन के बीच दोहरीकारण कार्य के लिए ब्लाक लिया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली-जैसलमेर ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया जा गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 21 अगस्त से 24 सितंबर तक दिल्ली से चलकर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर अब रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू-सीकर व रींगस होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ व सीकर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से फाजिल्का से चलकर लखेवाली, भागसर, बधाई बल्लभगढ़, मुक्तसर, चड़ेवान, कोटकपूरा आदि स्टेशन पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
