Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कई दिनों से तनाव में चल रहा था

    Updated: Wed, 20 May 2026 02:38 PM (IST)

    रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र के नेहरूगढ़ गांव में छुट्टी पर आए एक सैनिक योगेश ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, 28 वर्षीय ...और पढ़ें

    जवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक

    जवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. रेवाड़ी के नेहरूगढ़ गांव में सैनिक ने की आत्महत्या

    2. 28 वर्षीय सैनिक योगेश छुट्टी पर घर आया था

    3. परिवार के अनुसार, वह कई दिनों से तनाव में था

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिला के कोसली थाना क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ में छुट्टी पर घर आए हुए एक सैनिक ने मंगलवार रात पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्वजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव नेहरूगढ़ के रेहने वाले करीब 28 वर्षीय योगेश सेना में बाड़मेर में तैनात था। करीब 25 दिन पहले वह एक सप्ताह की छुट्टी लेकर आया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं गया था।

    रात को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह स्वजन ने उसे फंदे पर लटका पाया। सैनिक विवाहिता था, जिसको एक बेटा भी है।

    उसके पास किसी तरह को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। स्वजन के अनुसार वह कई दिनों से तनाव में था, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: रेवाड़ी रोड पर लावारिस बोलेरो में मिला युवक का शव, दम घुटने से मौत की आशंका

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में बावल इंडस्ट्रियल एरिया में धमाके के साथ भड़की आग! 10 दिन में दूसरी फैक्ट्री में कांड से मचा हड़कंप