Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में गोवंश के हमले में रिटायर्ड कैप्टन की मौत, 5 साल में पांचवीं जान गई

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:58 AM (IST)

    रेवाड़ी के सेक्टर-4 में बेसहारा गोवंशी के हमले में घायल हुए सेवानिवृत्त कैप्टन जगराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जिले में पांच साल के दौरान गोवंशी ...और पढ़ें

    गोवंश के हमले स्कूटी सवार रिटायर्ड कैप्टन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    गोवंश के हमले स्कूटी सवार रिटायर्ड कैप्टन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त कैप्टन जगराम की गोवंशी हमले में दुखद मौत।

    2. रेवाड़ी में पांच साल में यह पांचवीं ऐसी घटना।

    3. 25 लाख के टेंडर के बावजूद समस्या बनी हुई।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर में बेसहारा गोवंशी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-4 में बेसहारा गोवंशी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त कैप्टन की मंगलवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

    हादसा पांच अगस्त की शाम को हुआ था। पिछले पांच साल के दौरान जिले में गोवंशी के हमले से यह पांचवीं मौत बताई जा रही है। हादसे के बाद सेक्टर-4 सहित आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है।

    सब्जी मंडी से लौट रहे थे घर

    जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन जगराम पांच अगस्त की शाम स्कूटी पर सवार होकर सब्जी मंडी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बेसहारा गोवंशी ने उन पर हमला कर दिया।

    अचानक हुए हमले के कारण वह स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।

    मंगलवार शाम उपचार के दौरान कैप्टन जगराम ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंशी घूमते रहते हैं। कई बार ये वाहन चालकों और राहगीरों पर हमला कर देते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

    25 लाख का टेंडर, फिर भी नहीं थम रहा आतंक

    नगर परिषद की ओर से बेसहारा गोवंशी को पकड़ने के लिए करीब 25 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा हुआ है। इसके बावजूद शहर में बेसहारा गोवंशी की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से बेसहारा गोवंशी को सुरक्षित तरीके से पकड़कर गोशालाओं में भेजने तथा शहर को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला