Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में ऑपरेशन ट्रैक डाउन: एक ही दिन में दबोचे गए 10 आरोपी, गांजा और स्मैक बरामद

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:35 PM (IST)

    रेवाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत एक ही दिन में अवैध गतिविधियों में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में गांजा, स्मैक, अवै ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत 10 आरोपी गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने गांजा, स्मैक, शराब और नकदी जब्त की।

    3. रेवाड़ी में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने एक ही दिन में रविवार को अवैध गतिविधियों में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 646.71 ग्राम गांजा, एक ग्राम स्मैक, 50 पव्वा देशी शराब एवं जुआ व सट्टा में लगाई गई 5,440 राशि बरामद की है।

    धारूहेड़ा क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना बावल क्षेत्र से 210 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी अमित कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली हाल किरायेदार झाबुआ रोड बावल को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने 306.33 ग्राम गांजा के साथ गांव दाऊदपुर जिला मेदनीपुर बंगाल हाल आबाद नजदीक कंटेनर डिपो झुग्गी झोपड़ी रेवाड़ी के रहने वाले आरोपी रिजाऊल इस्लाम को दबोचा है।

    वहीं, थाना शहर पुलिस ने 28.38 ग्राम गांजा के साथ गांव डेरोली अहीर जिला महेंद्रगढ़ हाल आबाद गांव जलियावास के रहने वाले आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी हुआ गिरफ्तार

    थाना सेक्टर-छह धारूहेड़ा पुलिस ने एक ग्राम स्मैक के साथ आरोपी जितेन्द्र निवासी वार्ड-7 धारूहेड़ा को गिरफ्तार किया है। रामपुरा थाना पुलिस ने 102 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी ब्रह्मदत्त निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है।

    2350 रुपये बरामद किए

    इसके साथ ही गोकल गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वाले आरोपी अमरजीत निवासी गोविंदपुरा नई आबादी रेवाड़ी को गिरफ्तार कर 2350 रुपये बरामद किए है। वहीं, भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी राजू निवासी मोहल्ला सैनीपुरा रेवाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1560 रुपये बरामद किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हर रोज 1000 की दिहाड़ी', नाबालिगों के सहारे नोएडा में फल-फूल रहा गांजा तस्करी का धंधा; कहां-कहां फैला नेटवर्क

    जगन गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए मोहल्ला मेहरवाड़ा रेवाड़ी के रहने वाले आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर 1530 रुपये बरामद किए है। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए गोकल गेट चौकी पुलिस ने मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी के रहने वाले पंकज को 50 पव्वा देशी शराब सहित दबोचा है। इसके अलावा एक बेल जंपर को भी गिरफ्तार किया है।