Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 फीट गहरे कुएं में नवजात को फेंका, रेवाड़ी पुलिस ने मां शहनाज और बेटे साहिल को दबोचा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी के तिजारा थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची को सूखे कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। तीन माह पहले हुई इस ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। रेवाड़ी में तिजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले नवजात बच्ची को जान से मारने की नीयत से सूखे कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

    तिजारा थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि 12 मई को पालपुर रोड पर एक पुराने सूखे कुएं से नवजात बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी।

    60 फीट गहरे कुएं से बाहर निकाला

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां ग्रामीणों की मदद से नवजात बच्ची को करीब 50-60 फीट गहरे कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची जीवित अवस्था में मिली थी और उसके जन्म को करीब 12 से 24 घंटे का समय हुआ था। पुलिस ने नवजात को तत्काल उपचार के लिए तिजारा सीएचसी पहुंचाया।

    नवजात को अस्पताल पहुंचाया

    प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया गया और बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे गीतानंद राजकीय शिशु चिकित्सालय अलवर पहुंचाया गया, जहां नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला

    पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने तिजारा कस्बे और आसपास के इलाकों में मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को सक्रिय कर नवजात को जन्म देने वाली महिला के बारे में जानकारी जुटाई और नवजात की मां शहनाज व उसके बेटे साहिल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी