रेवाड़ी में सोते मिले पुलिसवालों से गाली-गलौज पर PCR इंचार्ज सस्पेंड, पर ड्यूटी पर सोने वालों पर एक्शन नहीं
रेवाड़ी में खंडोडा नाका पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के विवाद में पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड ...और पढ़ें
HighLights
पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल कुमार निलंबित हुए
ड्यूटी पर सो रहे पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज का आरोप
सो रहे जवानों पर कार्रवाई की जांच जारी है
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड स्थित खंडोडा नाका पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद में पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
पीसीआर इंचार्ज का ड्यूटी पर सो रहे पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने और धमकाने की कोशिश करने ने पर यह कार्रवाई की गई है, लेकिन जो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते मिले तो उनके खिलाफ फिलहाल कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
रेवाड़ी में बावल थाना क्षेत्र का है मामला
जानकारी के अनुसार, 15-16 जुलाई की रात बावल थाना क्षेत्र की पीसीआर टीम खंडोडा नाका पर पहुंची थी। वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी सोते हुए मिले थे। इनमें से एक कर्मचारी ने जूते तक नहीं पहने हुए थे।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों द्वारा पीसीआर प्रभारी को सैल्यूट नहीं करने के बाद विवाद शुरू हुआ। पीसीआर इंचार्ज ने ड्यूटी के दौरान सोने और अनुशासनहीनता को लेकर कर्मचारियों से सवाल किए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
गाली-गलौज और धमकी में इंचार्ज पर कार्रवाई
कहासुनी बढ़ने के बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि पीसीआर प्रभारी ने एसपीओ को अपशब्द कहे और धमकाने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
खबरें और भी
इसी मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
वीडियो में सोते दिखे पुलिसवालों पर एक्शन नहीं
इस मामले जिस वीडियो के आधार पर पीसीआर इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसी वीडियो में ड्यूटी के दौरान आराम करते दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सोते मिलना भी अनुशासन का गंभीर मामला है।
मामले में जांच जारी होने की बात
पुलिस अधिकारियों की ओर से पीसीआर इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर जांच चलने की बात कही जा रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि ड्यूटी के दौरान सोने के मामले में कार्रवाई होती है या नहीं।