GM बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचे पंकज शर्मा, गंदगी और अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रेवाड़ी जंक्शन का निरीक्षण किया, जहां गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने ...और पढ़ें
-1787115450610_m.webp)
रेवाड़ी जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था पर अधिकारियों से बातचीत करते खाकी पेंट व नीली शर्ट पहने हुए महाप्रबंधक पंकज शर्मा।
HighLights
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रेवाड़ी जंक्शन का निरीक्षण किया।
गंदगी और अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
वाशिंग लाइन व लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग उठी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रेवाड़ी जंक्शन पर विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जंक्शन परिसर में साफ सफाई, ट्रेनों के संचालन व्यवस्था के साथ विकास कार्यों का अवलोकन किया।
फुट ओवरब्रिज पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने, पुल पर लगाए जाल व्यवस्थित नहीं होने के साथ पार्किंग व्यवस्था की कमियां नजर आने पर अधिकारियों की फटकार लगाई। महाप्रबंधक बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी का निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रत्येक गतिविधियों की बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए निर्देश भी दे रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे से रेवाड़ी जंक्शन पर विभिन्न प्लेटफार्म, निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज निर्माण की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।
उनके साथ डीआरएम रवि जैन, डीसीएम रूपेश यादव सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी शामिल हैं। सभी अधिकारी विशेष ट्रेन से सुबह सात बजे रेवाड़ी पहुंचे थे। नौ बजे से निरीक्षण करने निकले हैं।
वाशिंग लाइन से लंबी दूरी की ट्रेन हो सकेंगी आरंभ
दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष हरिश कुमार भारद्वाज के अनुसार रेवाड़ी जंक्शन पर वाशिंग लाइन बनता है तो यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का यहां से आरंभ होने से रेवाड़ी, धारूहेड़ा, भिवाड़ी, नीमराना, कोसली सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, बंगाल की ओर यात्रा करने में आसानी होगी।
अभी आरक्षण टिकट रेवाड़ी से बहुत कम मिलते हैं। वहीं यात्रियों को दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर से बुकिंग कराने पर सीट मिल पाती है। रेवाड़ी जंक्शन पर दुरंतो, डबल डेकर ट्रेनों का ठहराव की भी मांग लंबे समय से की जा रही है।
