Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वियतनाम में चमका IGU रेवाड़ी का नाम, डॉ. महावीर बड़क को मिला बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:22 AM (IST)

    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग के डॉ. महावीर बड़क को वियतनाम में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति का पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें और उनक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. डॉ. महावीर बड़क को वियतनाम में सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार मिला।

    2. यह पुरस्कार हनोई में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

    3. शोध कार्य थर्मो-पीजो-फोटोइलेक्ट्रिक सेमीकंडक्टर माध्यम पर आधारित था।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग के डा. महावीर बड़क को वियतनाम की राजधानी हनोई शहर में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

    डॉ. महावीर को हनोई में 17वीं संगठनात्मक नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुति के बाद सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक आर्गेनाइजेशनल इनोवेशन के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ यूएसए, इंडोनेशिया के फोरम मैनेजमन और यूनिवर्सिटी आफ फोंग डांग वियतनाम थे।

    डॉ. महावीर बड़क को यह सम्मान उनके और उनकी शोध छात्रा अनु खत्री के संयुक्त शोध कार्य साइज के असर और माडिफाइड-कैटानियो-वर्नोट हीट कंडक्शन मॉडल को शामिल करते हुए थर्मो-पीजो-फोटोइलेक्ट्रिक सेमीकंडक्टर मीडियम का विश्लेषण विषय पर विस्तृत प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।

    उनकी उपलब्धि पर आइजीयू के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार, डीन आफ फिजिकल साइंस प्रो. रश्मि पुंडीर तथा प्रो. सविता श्योराण, प्रो. सतेंद्र बल आदि ने बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी को मिले नए जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, ब्रह्म प्रकाश का यमुनानगर तबादला

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के 12 जिलों में जमकर बरसे मेघ, रोहतक में प्लॉट में भरे पानी में डूबा बच्चा; फरीदाबाद में करंट लगने से दो की मौत