विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: हरियाणा में चुनावी मूड में कांग्रेस, खुलकर एक दूसरे की चुनौती स्वीकार कर रहे हुड्डा और SRK गुट

Updated: Sun, 21 Jan 2024 08:17 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एसआरके गुट पूरी तरह से आमने-सामने हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां जन आक्रोश रैल ...और पढ़ें

खुलकर एक दूसरे की चुनौती स्वीकार कर रहे हुड्डा और SRK गुट (फाइल फोटो)
खुलकर एक दूसरे की चुनौती स्वीकार कर रहे हुड्डा और SRK गुट (फाइल फोटो)

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एसआरके गुट पूरी तरह से आमने-सामने हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां जन आक्रोश रैलियां और कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से चुनाव की तैयारी करने में पूरे जी-जान से जुटे हैं।

वहीं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी की तिकड़ी ने संदेश यात्रा के माध्यम से हुड्डा गुट को चुनौती देते हुए कांग्रेस हाईकमान को भी अपनी अनदेखी नहीं करने का खुला संदेश दे दिया है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा रविवार को जिन चार कमेटियों का गठन किया गया है, उसमें एसआरके गुट के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सका है।

चुनावी मूड में है कांग्रेस

राज्य में कांग्रेस इस समय पूरी तरह से चुनावी मूड में है। हालांकि हुड्डा गुट बहुत पहले से चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन 17 जनवरी से हिसार से कांग्रेस संदेश यात्रा आरंभ कर एसआरके गुट ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करानी चालू कर दी है।

कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी की संदेश यात्रा में उनके समर्थक सभी आधा दर्जन विधायकों के साथ ही तीनों कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता मतलौडा व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, हरियाणा में चार कमेटियों का किया गठन

हिसार संसदीय क्षेत्र को पार कर एसआरके गुट की यह संदेश यात्रा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है। हिसार संसदीय क्षेत्र कुमारी सैलजा का गृह जिला माना जाता है, जबकि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र किरण चौधरी का राजनीतिक क्षेत्र है।

करनाल में घूमेगी कांग्रेस संदेश यात्रा

एसआरके गुट की कांग्रेस संदेश यात्रा 24 व 25 जनवरी को सीएम मनोहर लाल के संसदीय क्षेत्र करनाल में घूमेगी। एक दिन में 50 से 60 किलोमीटर तक यात्रा का सफर तय हो रहा है। एसआरके गुट की संदेश यात्रा की खास बात यह है कि सैलजा, किरण और रणदीप में से कोई न कोई इसमें हर हाल में मौजूद रहता है। तीनों की रणनीति की खास बात यह है कि वे हुड्डा गुट पर सीधा हमला बोलने की बजाय स्वयं की लाइन लंबी करने में लगे हैं।

दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए बड़ा रास्ता तैयार कर रहे हैं। राज्य में कांग्रेस की अब तक जितनी भी जन आक्रोश रैलियां और जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुए हैं, उनमें अधिकतर की रूपरेखा और भूमिका सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तैयार की है। कुरुक्षेत्र में रविवार को बड़ी जनाक्रोश रैली कर दीपेंद्र हुड्डा ने यह साबित भी कर दिया है।

दीपेंद्र सिंह बुजुर्गों की भी पहली पसंद

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का युवाओं में जबरदस्त प्रभाव है। अपने शालीन व्यवहार की वजह से दीपेंद्र सिंह बुजुर्गों की भी पहली पसंद हैं। अयोध्या में दो बार यात्रा कर दीपेंद्र ने यह इरादे भी जाहिर कर दिए हैं कि भगवान श्रीराम किसी एक वर्ग या पार्टी के न होकर सभी के हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए भावुक हुए CM मनोहर लाल, कहा- इस क्षण के लिए 500 साल तक की प्रतीक्षा

दीपेंद्र का अयोध्या में सरयू नदी में स्नान और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद राज्य में जन आक्रोश रैलियों को गति देने की मुहिम उनकी भविष्य की रणनीति की तरफ इशारा कर रही है। सबसे खास बात यह है कि दीपेंद्र को अपने पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ पार्टी के सभी विधायकों की स्वीकार्यता प्राप्त है, जो कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।