विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए भावुक हुए CM मनोहर लाल, कहा- इस क्षण के लिए 500 साल तक की प्रतीक्षा

By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena
Updated: Sat, 20 Jan 2024 09:57 PM (IST)

48 घंटे के बाद वह क्षण आ रहा है जिसकी प्रतीक्षा 500 साल तक हमने की है। 500 साल बाद वह क्षण आएगा जब इस देश का बच्चा-बच्चा अभिभूत हो जाएगा... भगवान श्री ...और पढ़ें

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए भावुक हुए CM मनोहर लाल (फाइल फोटो)।
भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए भावुक हुए CM मनोहर लाल (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। खुशी ही कुछ ऐसी है। छिपाए नहीं छिपती। नैना भीग-भीग जा रहे हैं। राम आएंगे और बहुत लंबे इंतजार के बाद अपने महल में विराजमान होंगे। पूरा देश भगवान श्रीराम के अयोध्याजी के नवनिर्मित महल-मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मना रहा है। पूरा प्रदेश राममय है। इन पलों को याद करते हुए भावुक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता से 22 जनवरी को दीपावली का त्योहार मनाने का आह्वान किया है। पूरे देश-प्रदेश में दीपमालाएं होंगी। ठीक उसी तरह की खुशियां मनाई जाएंगी, जिस तरह की खुशी दीपावली के दिन मनाई जाती है।

15 हजार मंदिर जुड़ेंगे अयोध्याजी से लाइव

हरियाणा सरकार में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने के लिए 22 जनवरी को दोपहर ढ़ाई बजे तक सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। राज्य के करीब 15 हजार मंदिरों को अयोध्याजी से लाइव जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद और मंदिरों की प्रबंध समितियों ने की है।

ये भी पढ़ें: आप ने पंजाब का उदाहरण देते हुए हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, कहा- इजरायल जाने वाले युवा की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावुक होते हुए कहा, भगवान श्रीराम का वास किसी एक स्थान, एक व्यक्ति या एक घर में नहीं, बल्कि समस्त जनों में होता है। समस्त आयु वर्ग के लोग, समस्य समाज के लोग, इन सबमें होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति मैं बहुत कृतज्ञ हूं, जिन्होंने 22 जनवरी के लिए पूरे देश का आह्वान किया है। 22 जनवरी को अयोध्याजी में श्रीरामलला को विराजमान किया जा रहा है। झोंपड़ी से निकलकर रामलला अब महल में विराजमान होंगे। इस अवसर की सभी को प्रतीक्षा है।

सीएम ने स्वयं गाया भगवान राम का गीत

मुख्यमंत्री इससे पहले अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन कर चुके हैं। स्वयं भगवान राम के गीत गा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से पूरे देश में राममय वातावरण बना हुआ है। सब अपने-अपने तरीके से रामजी के मंदिरों में जाकर दर्शन कर रहे हैं। सफाई व स्वच्छता तथा सुंदरता के साथ ही उन्हें भव्य बना रहे हैं। 22 जनवरी को पूरा देश राममय हो रहा है। यह दिन दीपावली का स्वरूप है। हम सब को मिलकर दीपावली मनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Jind News: दो शोरूम, दो दुकानों व 17 डीपीसी पर चला पीला पंजा; अधिकारी बोले- बर्दाश्त नहीं होगा अवैध निर्माण