विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तैयार कर रही AAP, राज्यसभा के लिए किस चेहरे पर दांव चलने की तैयारी में केजरीवाल?

Updated: Fri, 05 Jan 2024 01:51 PM (IST)

हरियाणा में इसी साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल किसी नये चेहरे को राज्यसभा में भेज सकते हैं जिसका असर हरियाणा चुना ...और पढ़ें

लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तैयार कर रही AAP
लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तैयार कर रही AAP

HighLights

  1. राज्यसभा के लिए हरियाणा के हिसाब से असरदार चेहरा ढूंढ रहे अरविंद केजरीवाल
  2. किसी नए चेहरे को राज्यसभा में भेज सकते अरविंद केजरीवाल
  3. सांसद अशोक तंवर और अनुराग ढांडा पर भी दांव खेल सकते हैं।

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। Haryana Politics News:  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता का कार्यकाल इसी माह 27 जनवरी को पूरा हो रहा है। सुशील गुप्ता के पास आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष का भी दायित्व है।

राज्यसभा में दोबारा जाने की संभावनाएं तलाश रहे सुशील गुप्ता 

एनसीटी दिल्ली से उनकी दोबारा राज्यसभा में वापसी होगी या नहीं, यह अभी संशय के घेरे में हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नजदीकियों के चलते सुशील गुप्ता दोबारा फिर राज्यसभा में जाने की तमाम संभावनाएं बनाते नजर आ रहे हैं।

किसी नए चेहरे को राज्यसभा में भेज सकते अरविंद केजरीवाल

चर्चा इस बात की भी है कि हरियाणा में इसी साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल किसी नये चेहरे को राज्यसभा में भेज सकते हैं, जिसका असर हरियाणा के चुनाव पर दिखाई पड़े।

चित्रा सरवारा और निर्मल सिंह ने दिया आप को झटका

करीब एक सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुके पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा के जाने से पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है।

चित्रा सरवारा को राज्यसभा में भेजना चाहते थे केजरीवाल

दोनों शुक्रवार को नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। चर्चा है कि यदि चित्रा सरवारा आम आदमी पार्टी में रहती तो उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने की संभावना थी। चित्रा सरवारा ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अंबाला छावनी से चुनाव जीते मौजूदा गृह मंत्री अनिल विज को कड़ी चुनौती दी थी, जबकि उनके पिता निर्मल सिंह कुरुक्षेत्र से लोकसभा और अंबाला शहर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। दोनों चुनाव में निर्मल सिंह का मजबूत जनाधार उभरकर सामने आया था।

पूर्व सांसद अशोक तंवर का बढ़ा आप में कद

निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के आम आदमी पार्टी से जाने के बाद अब पूर्व सांसद अशोक तंवर का पार्टी में कद बढ़ा है। चर्चा इस बात की भी है कि दलित होने के नाते अशोक तंवर को राज्यसभा भेजने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली दरबार में कड़ा मंथन चल रहा है।

राजनीतिक प्रतिभा दिखाने का तंवर को मिला मौका

चित्रा व निर्मल के आप से बाहर जाने के बाद तंवर को अपनी राजनीतिक प्रतिभा खुलकर दिखाने का अवसर मिल गया है। तंवर आप के लिए कांग्रेस के विभीषण की भूमिका में हैं, जिसका लाभ उन्हें अरविंद केजरीवाल के दरबार में मिलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

डॉ. सुशील गुप्ता की दावेदारी की संभावनाएं

इसके विपरीत, डॉ. सुशील गुप्ता की गिनती चूंकि राजनीति के आर्थिक रूप से सक्षम नेताओं में होती है, इस हिसाब से राज्यसभा में वापसी के लिए उनकी दावेदारी को न तो कम कर आंका जा सकता है और न ही नजरअंदाज किया जा सकता है।

राज्यसभा में अंजान चेहरा थे सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता जब पहली बार राज्यसभा में पहुंचे थे, तब वह हर किसी के लिए अनजान चेहरा ही थे, लेकिन उन्होंने आप के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद का हाथ पकड़कर जिस तरह से पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई, यह उनकी काबिलियत की तरफ इशारा कर रही है।

अनुराग ढांडा भी मजबूत नेताओं में से एक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की गिनती राज्य के प्रमुख जाट नेताओं में होती है। चित्रा सरवारा, निर्मल सिंह और अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी में आने से पहले अनुराग ढांडा ने ही हरियाणा में पार्टी की गतिविधियों को खूब गति प्रदान की थी। नवीन जयहिंद के आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के बाद राज्य में संगठनात्मक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई थी।

यह भी पढ़ें- ED Raid: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर दूसरे दिन भी ईडी की छापामारी, दिलबाग सिंह के ठिकाने पर मिले खजाने की सामने आईं Photos

अरविंद केजरीवाल नये चेहरे पर लगा सकते हैं दांव

अनुराग ढांडा ने पार्टी के लिए मेहनत की और वह सुशील गुप्ता को साथ लेकर आगे बढ़े, उससे पार्टी हाईकमान ने ढांडा की नेतृत्व क्षमता की खासी चर्चा रही है। आम आदमी पार्टी यदि जाट नेतृत्व को उभारने के लिए अनुराग ढांडा को राज्यसभा भेजने पर विचार करे तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

अपनी पत्नी को भी राज्यसभा भेज सकते अरविंद केजरीवाल

चर्चा इस बात की भी हो रही है कि , ताकि दिल्ली व पंजाब के बाद हरियाणा की कमान भी पूरी तरह से केजरीवाल के ही हाथों में रहे। हरियाणा में नया और गोपनीय दांव खेलने के लिए अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के किसी भी सदस्य यानी धर्मपत्नी को भी राज्यसभा भेज सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Dilbag Singh: अभय चौटाला के समधी, इनेलो के पूर्व विधायक...पढ़ें कौन है दिलबाग सिंह जिनके घर मिला करोड़ों का खजाना