विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dilbag Singh: अभय चौटाला के समधी, इनेलो के पूर्व विधायक...पढ़ें कौन है दिलबाग सिंह जिनके घर मिला करोड़ों का खजाना

Updated: Fri, 05 Jan 2024 12:44 PM (IST)

Dilbag Singh Profile ED को INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) और उसके सहयोगी के घर से पांच करोड़ रुपये केश (5 Crore Cash) चार विद ...और पढ़ें

अभय चौटाला के समधी, इनेलो के पूर्व विधायक हैं दिलबाग सिंह
अभय चौटाला के समधी, इनेलो के पूर्व विधायक हैं दिलबाग सिंह

HighLights

  1. 2009 में पहली बार इनेलो से विधायक बने दिलबाग सिंह
  2. अभय चौटाला के समधी है दिलबाग सिंह
  3. गैंगस्टर काला राणा के भाई से भी दिलबाग सिंह का विवाद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ED Raids Dilbag Singh House: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) और उसके सहयोगी के घर पर आज सुबह छापामारी की। इस दौरान ईडी को उनके घरों से करोड़ों रुपयों का खजाना भी मिला है।

ईडी ने पांच करोड़ रुपये केश (5 Crore Cash), चार विदेशी निर्मित हथियार, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 4-5 किलोग्राम सोना बरामद किया है। आइएनलडी विधायक दिलबाग सिंह का अभय चौटाला से खास संबंध है। आइए जानते हैं करोड़ों रुपयों के मालिक दिलबाग सिंह कौन है?

2009 में पहली बार इनेलो से विधायक बने दिलबाग सिंह

दिलबाग सिंह (Who is Dilbag Singh) छात्र नेता रहे हैं। वह 2009 में पहली बार इनेलो से विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र चावला को चुनाव में हराया था।

वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने दिलबाग सिंह को चुनाव में पराजित किया। साल 1994 में केयूके से स्नातक की। परिवार का ट्रांसपोर्ट का पुराना कारोबार है। उसके बाद खनन का काम भी शुरू किया।

गैंगस्टर काला राणा के भाई से भी दिलबाग सिंह का विवाद

उत्तर प्रदेश के कई खनन कारोबारी भी उनके पार्टनर रह चुके हैं। गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी से उनके परिवार का विवाद भी चल रहा है। गैंगस्टर काला राणा उनके भाई पर भी गोलियां चलवाई थी। दिलबाग सिंह इनेलो की सरकार में खनन के कारोबार में ज्यादा सक्रिय हुए। वहीं, चौटाला परिवार से पहले से ही नजदीकियां रही है।

यह भी पढ़ें- Dilbag Singh: 5 करोड़ रुपये कैश, विदेशी हथियार... ED को INLD नेता दिलबाग सिंह के घर मिला कुबेर का खजाना

अभय सिंह चौटाला के समधी हैं दिलबाग सिंह

दिलबाग सिंह पर मारपीट व अपराधिक मामले भी दर्ज है। चार साल पहले दिलबाग सिंह अभय सिंह चौटाला के समधी बने थे। चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से उनकी बेटी की शादी हुई थी। इससे पहले 11 जनवरी 2022 में भी दिलबाग सिंह व संजीव बिट्टा के घर पर इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है।

संजीव पूर्व विधायक के पार्टनर भी हैं। इनका प्लाईवुड फैक्ट्रियों सहित बड़ा कारोबार है। वहीं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का भी खनन व प्लाईवुड सहित अन्य कारोबार है। इसलिए ही संजीव गुप्ता के घर पर रेड हुई है। उनके आवास के गेट पर भी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और INLD नेता दिलबाग सिंह पर ED का शिकंजा, अवैध खनन को लेकर 20 जगहों पर छापेमारी