Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की गई जान

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक अज्ञात कार ने ट्रक चालक आबिद को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आबिद अलवर से दिल्ली आ रहा था और महूं गा ...और पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अज्ञात कार ने एक ट्रक ड्राइवर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अज्ञात कार ने एक ट्रक ड्राइवर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

    HighLights

    1. अज्ञात कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत।

    2. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा।

    3. पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज किया।

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे शनिवार को अल सुबह अज्ञात कार ने एक ट्रक चालक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद कार चालक मौके से कार सहित भाग गया।

    लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी रणसिंह को दी। उन्होंने तुरंत सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार को मौके पर भेजा। उन्होंने मृतक ट्रक चालक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार के चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मृतक के शव का जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग जिला के जुरहैरा का आबिद पुत्र इस्लाम उम्र लगभग 25 वर्ष ट्रक चालक है। शनिवार की सुबह वह अलवर से ट्रक को लेकर दिल्ली की ओर आ रहा था। उसे अपने घर जुरहैरा जाना था। उसका भाई मुरसलीम लेने के लिए आया था।

    ट्रक को अपनी साइड़ में रोककर दूसरे चालक को ट्रक सौंप दिया

    आबिद ने दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्थित महूं गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग छह बजे ट्रक को अपनी साइड़ में रोककर दूसरे चालक को ट्रक सौंप दिया। जैसे ही वह पुलिया पर से नीचे उतरने के लिए रोड क्रास कर रहा था तो एक तेज गति से आ रही कार ने इसे टक्कर मार दी। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना में घायल हुए आबिद को उपचार के लिए जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा ले जा जा रहा था तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मृतक आबिद के भाई मुरसलीम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने के साथ-साथ आबिद के शव का जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया।

    दुघर्टना में मरने वाले ट्रक चालक आबिद के भाई मुरसलीम की शिकायत पर अज्ञात कार के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस कार की पहचान कर इसके चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। - पवन कुमार, जांच अधिकारी एवं सहायक उप निरीक्षक सदर थाना फिरोजपुर झिरका

    यह भी पढ़ें- नूंह के छात्रों का जलवा, सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे 32 होनहार


    खबरें और भी