महेंद्रगढ़ में ‘श्रीराम शांति पक्षी घर’ तैयार, 18000 पक्षियों के आश्रय की व्यवस्था; 30 अगस्त को होगा उद्घाटन
महेंद्रगढ़ में दोहान नदी क्षेत्र स्थित मौदाश्रम मंदिर के सामने लगभग साढ़े सात मंजिला 'श्रीराम शांति पक्षी घर' का भव्य ...और पढ़ें

दोहान नदी क्षेत्र में बना सात मंजिला ‘श्रीराम शांति पक्षी घर’। सौ- ग्रामीण
HighLights
महेंद्रगढ़ में साढ़े सात मंजिला श्रीराम शांति पक्षी घर का उद्घाटन।
18,000 पक्षियों के लिए आश्रय, दाना-पानी की व्यवस्था।
बाबा रामदेव 30 अगस्त को करेंगे भव्य उद्घाटन।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। दोहान नदी क्षेत्र स्थित मौदाश्रम मंदिर के मुख्य द्वार के सामने करीब साढ़े सात मंजिला ‘श्रीराम शांति पक्षी घर’ का भव्य उद्घाटन 30 अगस्त को किया जाएगा। दरबार सियारामदास धाम, मलराना चौड़, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान के बाबा रामदेव इसका उद्घाटन करेंगे।
पक्षियों के संरक्षण और सेवा की दिशा में इसे क्षेत्र की अनूठी पहल माना जा रहा है।
धार्मिक प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि इस पक्षी घर का निर्माण डा. सुकेश दीवान, उनकी पत्नी बबीता दीवान, पुत्र मनीष दीवान, पुत्रवधू स्वाति दीवान, पुत्री चंचल दीवान तथा पौत्र-पौत्री तेजस, परिसा और प्राक्षी ने अपने पिता स्वर्गीय श्रीराम दीवान एवं माता श्रीमती शांति देवी की स्मृति में करवाया है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
उन्होंने बताया कि पक्षी घर में करीब 18 हजार पक्षियों के आश्रय, दाना और पानी की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य पक्षियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। पक्षियों के अभिरक्षण की यह पहल लोगों को प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश भी देगी।
उद्घाटन अवसर पर बाबा रामदेव के भजन एवं प्रवचन 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियों सहित क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर इस सेवा कार्य का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।
