विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ में जलभराव की समस्या होगी खत्म, 11 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर; बिछेंगी पाइपलाइन और बनेंगे नए डिस्पोजल टैंक

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:44 PM (IST)

महेंद्रगढ़ शहर में मानसूनी जलभराव की गंभीर समस्या से निजात के लिए 11 करोड़ रुपये का एक वृहद प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। सितंबर माह में इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए डिस्पोजल टैंक। जागरण

महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए डिस्पोजल टैंक। जागरण

HighLights

  1. महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ का जल निकासी प्रोजेक्ट मंजूर।

  2. दो नए डिस्पोजल टैंक, मजबूत पाइपलाइन बनेगी।

  3. सितंबर में शुरू होगा निर्माण, शहर को मिलेगी राहत।

मोहनलाल अग्रवानल, महेंद्रगढ़। शहर में मानसूनी वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या से शहरवासियों को जल्द ही स्थाई निजात मिलने वाली है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बेहतर सामंजस्य से शहर की निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 11 करोड़ रुपये का एक वृहद प्रोजेक्ट मंजूर कराया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सितंबर माह में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के उन इलाकों को चिह्नित करवाया था जहां वर्षा के दिनों में भारी जलभराव होता है।

इस योजना के तहत शहर में दो नए डिस्पोजल टैंकों का निर्माण किया जाएगा और बरसाती व सीवरेज के पानी को शहर से बाहर निकालने के लिए मजबूत पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

वहीं, नवनिर्मित डिस्पोजल टैंकों और पाइपलाइन के माध्यम से मोहल्ला महायचान, एसडीएम आवास क्षेत्र, बालाजी चौक सहित शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

बारिश के दौरान सड़कों व गलियों में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिसे ध्यान में रखते हुए नपा प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर हल कराया है।

डा. भीमराव आंबेडकर चौक के पास खाली जमीन और स्विमिंग पूल (तरणताल) के पास दो बड़े डिस्पोजल टैंक बनाए जाएंगे।

पाइपलाइन का निर्माण (4 करोड़)

पानी को शहर से बाहर ले जाने के लिए 4 करोड़ की लागत से 2 प्रमुख स्थानों पर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। तरणताल से श्री गोशाला ढोलपोश आश्रम तक 2430 मीटर लंबी (400 एमएम) पाइपलाइन। आंबेडकर चौक से बुचौली रोड तक 1600 मीटर लंबी (600 एमएम) पाइपलाइन।

शहर के हर वार्ड का समान विकास और जनता को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तैयार की गई इस योजना से महेंद्रगढ़ को दशकों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी। सितंबर में वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य तेज गति से पूरा कराया जाएगा।' - सुरेंद्र कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियात्रिक विभाग, महेंद्रगढ़

यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ में ‘श्रीराम शांति पक्षी घर’ तैयार, 18000 पक्षियों के आश्रय की व्यवस्था; 30 अगस्त को होगा उद्घाटन