विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा-NCR के तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, हिसार के बाद नारनौल सबसे गर्म

Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:37 AM (IST)

नारनौल और महेंद्रगढ़ में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि हिसार सबसे गर्म रहा। फरवरी 2026 में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद मार्च में भी गर्मी जारी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवातीय परिसंचरण से शुष्क मौसम बना हुआ है।

शनिवार को तेज धूप से बचाव महिलायें दोपहर के समय महेंद्रगढ रोड नारनौल से महावीर चौक होकर बाजार की तरफ जाती हुई। जागरण

शनिवार को तेज धूप से बचाव महिलायें दोपहर के समय महेंद्रगढ रोड नारनौल से महावीर चौक होकर बाजार की तरफ जाती हुई। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नारनौल। शनिवार को जिला हिसार में सर्वाधिक दिन के तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 35.6,18.0 डिग्री सेल्सियस और 35.8,18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ और हिसार में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। हरियाणा -एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस से 7.5डिग्री सेल्सियस तक अधिक बने हुए हैं। जबकि दिन के तापमान भी 5.0 डिग्री सेल्सियस से 8.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बने हुए हैं।

तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी 

मार्च महीने की शुरुआत से गर्मी की विधिवत रूप से आगमन हो चुका है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि आमतौर फरवरी और मार्च माह में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रो मध्यम और सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणाली सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है।

इसकी वजह उत्तरी बर्फिली हवाओं से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर में फरवरी और मार्च महीने के पहले पखवाड़े में मौसम आमतौर पर ठंडा बना रहता । इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होती है, परन्तु इस साल 2026 के फरवरी महीने के दुसरे पखवाड़े में तापमान में रिकार्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है।

वर्तमान में मार्च महीने की शुरुआत में किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर देखने को नहीं मिला लगातार कमजोर पश्चिमी मौसमी प्रणाली और गुजरात व पश्चिमी राजस्थान और अरब सागर पर बने प्रति चक्रवातीय परिसंचरण से लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी और गर्म और आर्द्र दक्षिणी पश्चिमी तेज़ गति की हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ़ बना हुआ।

मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहले मार्च महीने के पहले पखवाड़े में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और तापमान में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा।

हालांकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहले आठ मार्च, उसके बाद बाद 11, और उसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एनसीआर में पहले पखवाड़े में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा ।

बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। हरियाणा के सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है। जिसकी वजह तापमान में केवल आंशिक उतार चढाव देखने को मिलेगा।

रोजाना तापमान में हल्की-हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिसका सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर दिखाई देने लगा है। जो फसलें 15–20 दिन बाद पकने वाली थीं, उनमें समय से पहले दानों में पकाव आने लगा है।

19 मार्च और इसके बाद लगातार मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव और वर्षा की गतिविधियों की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, फरीदकोट-बठिंडा रहे सबसे गर्म; कई जिलों में तापमान 33 डिग्री पार

यह भी पढ़ें- UP Weather: 40 डिग्री के पास पहुंचेगा तापमान, यूपी में अब कहर बरपाने वाली है गर्मी! लखनऊ-कानपुर में बढ़ी तपिश