विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: 40 डिग्री के पास पहुंचेगा तापमान, यूपी में अब कहर बरपाने वाली है गर्मी! लखनऊ-कानपुर में बढ़ी तपिश

Updated: Sun, 08 Mar 2026 07:19 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में फागुन में ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। कानपुर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है, शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रहे प्रति चक्रवात से उमस बढ़ेगी।

फाइल।

फाइल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में फागुन के महीने में ही जेठ जैसी तपिश का अहसास होने लगा है। मार्च का पहला हफ्ता खत्म होने को है और सूरज के तेवर इस कदर तल्ख हो गए हैं। गर्मी ने लोगों को अभी से टार्चर करना शुरू कर दिया है।

यूपी में लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में पारा सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस ऊपर तक जा पहुंचा है। शनिवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उतर पश्चिमी हवा की गति लगभग एक से पांच किमी प्रति घंटा के बीच हैं, जिसके कारण गर्मी बढ़ गई है।

कानपुर में गर्म रहा मौसम

शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। कानपुर में अधिकतम पारा 32.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम पारा 17.6 डिग्री पहुंच गया है जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। कानपुर में हवा की रफ्तार कम होने से एक सप्ताह में कड़ी धूप के साथ चिपचिपी गर्मी भी पड़नी शुरू हो जाएगी।  

रात के तापमान में भी होगी बढ़ोत्तरी

पहाड़ों पर विक्षोभ का असर और बिहार तक आ चुके बादलों के कारण रात का तापमान में वृद्धि हो रही है। जब तक बादल नहीं छटते तब तक तापमान में वृद्धि बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से एंटी साइक्लोन यानि प्रति चक्रवात उठने की वजह से वहां से नम हवा बिहार, पूर्वी यूपी होते हुए मध्य क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे उमस बढ़ेगी, 15 मार्च के करीब तक दिन का पारा 35 डिग्री के आसपास, जबकि आखिरी मार्च तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है।

कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में एक सप्ताह तक कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होगा। मौसम शुष्क बना रहने से अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह में अचानक छा गया कोहरा; 18 मार्च तक रहेगा शुष्क

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में तेजी से बदला मौसम, तीन डिग्री तक गिरा तापमान; ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा की संभावना