Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    38 दिन तक मौत से लड़ा बुजुर्ग, नहीं बच सकी जान; तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:43 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बाइक की टक्कर से घायल होने के 38 दिन बाद मौत हो गई। सैदपुर निवासी वेदप्रकाश को 29 जून को टक्कर मारी गई थी और 6 अग ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. महेंद्रगढ़ में बाइक टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत।

    2. 29 जून को हुए हादसे में वेदप्रकाश गंभीर घायल हुए थे।

    3. 38 दिन के उपचार के बाद 6 अगस्त को निधन हुआ।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (महेंद्रगढ़)। महेंद्रगढ़ में 38 दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि, बुजुर्ग ने 38 तक मौत से जिदंगी के लिए जंग लड़ी लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी।

    गांव सैदपुर निवासी खुशी राम ने पुलिस को शिकायत देकर गांव बिहाली निवासी एक बाइक चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर उसके ताऊ वेदप्रकाश को टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल वेदप्रकाश की उपचार के दौरान करीब 38 दिन बाद मौत हो गई।

    29 जून को हुआ था हादसा

    खुशी राम ने शिकायत में बताया कि 29 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने ताऊ वेदप्रकाश के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव बिहाली की ओर से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आई, जिस पर चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थीं।

    शिकायत के अनुसार, बाइक ने वेदप्रकाश को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक व दोनों महिलाएं भी सड़क पर गिर गईं।

    रोहतक किया था रेफर 

    हादसे के बाद घायल वेदप्रकाश सहित बाइक चालक और दोनों महिलाओं को नागरिक अस्पताल अटेली पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए वेदप्रकाश को रेवाड़ी और बाद में रोहतक रेफर किया गया, जहां उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।

    वहीं, 3 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी चिकित्सकों की सलाह पर उनका नियमित उपचार चलता रहा और करीब एक माह बेड रेस्ट की सलाह दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार छह अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वेदप्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला

    परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल अटेली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने मौत का कारण बाइक चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना बताया है।

    खबरें और भी