विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल पुलिस मुठभेड़, बदमाश ने दागीं गोलियां; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, 9 केसों में था वांछित

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:56 AM (IST)

करनाल के असंध में पुलिस और एक बदमाश संदीप के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। ...और पढ़ें

नहर की पटरी पर घेराबंदी देख हिसार के बदमाश ने चलाईं गोलियां।

नहर की पटरी पर घेराबंदी देख हिसार के बदमाश ने चलाईं गोलियां।

HighLights

  1. करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. बदमाश ने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायरिंग की।

  3. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

डिजिटल डेस्क। करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के जबाला गांव के पास बनी नहर की पटरी पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में बदमाश ने उन पर 3 राउंड फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को करनाल पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है।

DSP राणा भी पहुंचे मौके पर

जैसे ही इस घटना की जानकारी डीएसपी असंध गोरखपाल राणा को मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। राणा ने वारदात वाली जगह पर एफएसएल की टीम बुलाकर जांच करवाई।

डीएसपी राणा के मुताबिक, असंध पुलिस सोमवार की रात को पेट्रोलि्ंग पर थी और वो जब नहर के पास थी वो एक बाइक सवार व्यक्ति उन्हें देख वापिस भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उनपर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी की जवाबी कार्रवाई

बदमाश के फायरिंग करने पर पुलिस सचेत हो गई और उसे चेतावनी दी लेकिन वो नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई करते वक्त बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत पुलिस ने करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

आरोपी का नाम संदीप बताया जा रहा है जो हिसार का निवासी है। पुलिस के अनुसार, ये व्यक्ति असंध में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था, लेकिन उसका सारा प्लान खराब हो गया। पुलिस ने बताया कि उसपर 9 स्नैचिंग समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इलाज के बाद लिया जाएगा पुलिस रिमांड पर

अभी आरोपी घायल है तो उसका इलाज चल रहा है और ठीक होने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पूछताछ के बाद उससे उसके साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें- करनाल में केंद्रीय मंत्री और विधायक पर जातिगत टिप्पणी मामले में FIR, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग