विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में केंद्रीय मंत्री और विधायक पर जातिगत टिप्पणी मामले में FIR, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Published: Sat, 05 Sep 2026 05:00 AM (IST)

करनाल में केंद्रीय मंत्री और विधायक के खिलाफ जातिगत टिप्पणी व भड़काऊ भाषण देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद। फाइल फोटो

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद। फाइल फोटो

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री और विधायक पर जातिगत टिप्पणी का मामला।

  2. अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

  3. रोड़ धर्मशाला में हुई पंचायत के दौरान घटना।

जागरण संवाददाता, करनाल। रोड़ धर्मशाला में हुई पंचायत के दौरान केंद्रीय मंत्री और करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने, गाली-गलौज और भड़काऊ भाषण देने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की 196 (1) सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, धारा 223(बी) आदेश की अवज्ञा (अवहेलना) करना व 353 (1) भड़काऊ बयान देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में ऊंचा समाना निवासी सतबीर गोस्वामी ने कहा कि 24 अगस्त को करनाल की रोड़ धर्मशाला में रोड़ समाज की पंचायत आयोजित हुई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय मंत्री और विधायक के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की और गाली-गलौज की।

इतना ही नहीं अज्ञात लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। शिकायत में पुलिस से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने वाले अकाउंट की जांच करने और रोड़ धर्मशाला के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपितों की पहचान करने की मांग की गई है। एसआइ बंसीलाल मामले की जांच कर रहे हैं।