Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप, हिसार सबसे गर्म; तापमान पहुंचा 43 डिग्री

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 08:17 AM (IST)

    हरियाणा (Haryana Weather) में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। बीते शुक्रवार को हुई वर्षा से तापम ...और पढ़ें

    हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ रही है।
    हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ रही है।

    HighLights

    1. हरियाणा में बढ़ रही गर्मी
    2. आज से मौसम रहेगा साफ

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा (Haryana Weather) में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी के चलते आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। बीते शुक्रवार को हुई वर्षा से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट भी हुई है।

    हिसार रहा सबसे गर्म

    शनिवार को प्रदेश में हिसार सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव का प्रभाव उत्तर हरियाणा के जिलों में पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल के इन 5 जिलों के लिए जरूरी सूचना, आज चलेगी आंधी-तूफान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    इससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, मगर उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक उछाल हो सकता है। गर्मी तेजी से बढ़ने के कारण शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबाला के तापमान ढाई डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है।

    इन जिलों में तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

    मौसम विज्ञानियों की माने तो भिवानी, हिसार, नारनौल, सिरसा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में शनिवार को गिरावट हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना; अलर्ट जारी