Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! हिमाचल के इन 5 जिलों के लिए जरूरी सूचना, आज चलेगी आंधी-तूफान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 07:46 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) के कई स्थानों पर शनिवार को धूप खिली तो बारालाचा कुंजुम और रोहतांग दर्रे में आधा फीट हिमपात हुआ। मनाली और लाहुल स्पीति ...और पढ़ें

    हिमाचल के 5 जिलों में आज आंधी और तूफान चलने की संभावना है।
    हिमाचल के 5 जिलों में आज आंधी और तूफान चलने की संभावना है।

    HighLights

    1. बारालाचा और रोहतांग दर्रे पर आधा फीट हिमपात
    2. मनाली व लाहुल स्पीति में बारिश
    3. बारिश से सात डिग्री तक तापमान में गिरावट

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather News) के कई स्थानों पर शनिवार को धूप खिली तो बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग दर्रा में आधा फीट हिमपात हुआ। मनाली और लाहुल स्पीति के कई स्थानों पर वर्षा हुई है। इससे शाम के समय मौसम सुहावना हो गया।

    तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट

    शिमला (Shimla Weather Update) के कुफरी में 46 और कुल्लू के सेऊबाग, रिकांगपिओ, धौलाकुआं में 37 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चला। कई स्थानों पर तूफान के कारण पेड़ों को नुकसान हुआ है। लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में 15.8, भुंतर में 14, केलंग में आठ, मनाली और कल्पा में छह मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    हिमपात और वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में दो से सात डिग्री तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट रिकांगपिओ में 7.3, कल्पा में 7.1, मनाली में 6.4, भुंतर में छह जबकि अन्य स्थानों पर दो से पांच डिग्री की आई है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना; अलर्ट जारी

    आज इन जिलों में आंधी-तूफान चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 अप्रैल तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 20 अप्रैल रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आएगी।

    खबरें और भी

    रविवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात जबकि कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। 23 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है।

    मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ हिमाचल प्रदेश में पर्यटक बढ़े हैं। शिमला, मनाली सहित मैक्लोडगंज में सप्ताहांत पर काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार को शिमला के रिज मैदान पर सुहावने मौसम में घूमने का आनंद लेते पर्यटक l जागरण

    शिमला, मनाली व मैक्लोडगंज में बढ़ी होटलों के कमरों की ऑक्यूपेंसी

    मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए काफी पर्यटक पहाड़ का रुख कर रहे हैं। सप्तांहात पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार को शिमला और मनाली में 70, जबकि धर्मशाला के मैक्लोडगंज में होटलों के कमरों की ऑक्यूपेंसी 85 प्रतिशत रही। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। पर्यटन कारोबारियों को इस बार पर्यटन सीजन अच्छा होने की आस है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: गोरखपुर-प्रयागराज सहित पूर्वी-मध्य यूपी में हल्की बारिश की संभावना, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट