हरियाणा के हांसी में भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, कार्यक्रम में कई लोगों को नहीं मिली एंट्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में भारी विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बीच 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।

हरियाणा CM ने हांसी में फहराया तिरंगा (जागरण फोटो)
HighLights
सीएम सैनी ने हांसी में विरोध के बीच फहराया तिरंगा
जीवन कुंडू हत्याकांड पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई लोग घायल
डिजिटल डेस्क, हिसार। हांसी में ग्रामीणों के भारी विरोध-प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। एक ओर जहां कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा बल और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रहे, वहीं दूसरी ओर CM सैनी ने तय कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। पुलिस ने कई लोगों को कार्यक्रम में एंट्री नहीं दी। वहीं, शनिवार सुबह प्रदर्शन में ग्रामीण और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज तीज का पवित्र त्योहार भी है, मैं इस अवसर पर भी आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने सीमाओं पर देश की रक्षा में मुस्तैद जवानों के प्रति आभार जताते हुए विशेष रूप से उन्हें नमन किया।
#WATCH | Hansi | Haryana CM Nayab Singh Saini says "...I extend my heartfelt congratulations and best wishes to all of you on the 80th Independence Day. Today is also the sacred festival of Teej. I also extend my heartfelt congratulations and best wishes to all of you on the Teej… pic.twitter.com/7ViQDWWluK
— ANI (@ANI) August 15, 2026
देशभक्ति के माहौल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। हर घर, हर गली-चौराहे और हर मोहल्ले में तिरंगा लहरा रहा है। इस बार यह अभियान हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को समर्पित किया गया है, जिसकी रचना के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक गीत ने देश को गुलामी की बेड़ियां तोड़ने का साहस और ताकत दी थी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, सुशीला कौशिक को राष्ट्रपति पदक; IPS नाजनीन भसीन भी होंगी सम्मानित
विरोध-प्रदर्शन के बीच हुआ कार्यक्रम
गौरतलब है कि ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले स्थानीय ग्रामीणों ने जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत भी हुई। कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घायलों में पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस नाकाबंदी और बैरिकेड्स तोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया।

