विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: ठगी का नया तरीका, स्कूटी रुकवाकर की भगवान राम की चर्चा; फिर बुजुर्ग के कुर्ते से निकाल लिए 15 हजार रुपये

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 19 Nov 2023 08:07 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में भगवान राम की चर्चा कर बुजुर्ग से 15 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ...और पढ़ें

भगवान राम की चर्चा कर बुजुर्ग से 15 हजार रुपये की ठगी।
भगवान राम की चर्चा कर बुजुर्ग से 15 हजार रुपये की ठगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले में ठगी करने का नया तरीका ठगों ने ईजाद किया है। दरअसल, स्कूटी से जा रहे एक बुजुर्ग को रुकवाकर ठगों ने पहले उनसे भगवान राम के बारे में बात की, इसके बाद उनके कुर्ते से 13 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण नगर निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी स्कूटी से बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनको रुकवाया। इसके बाद उनके साथ भगवान राम के बारे में बात करने लगे।

ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह, खाने-पीने पर 20 से 40 प्रतिशत छूट; जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

बातों में फंसाकर बुजुर्ग से ठगी

बुजुर्ग का आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने अपनी बातों में फंसाकर उनके कुर्ते से 13 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः Gurugram News: नशे में युवक ने खुद को मार ली गोली, फिर गाड़ी चलाकर पहुंच गया अस्पताल