विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram News: नशे में युवक ने खुद को मार ली गोली, फिर गाड़ी चलाकर पहुंच गया अस्पताल

By Vinay TrivediEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 19 Nov 2023 01:18 PM (GMT+05:30)

सेक्टर 10 थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सिपाही सुनील कुमार टीम के साथ रात्रि गस्त पर थे। इसी ...और पढ़ें

Gurugram News: नशे में युवक ने खुद को मार ली गोली (Photo - Jagran Graphics)
Gurugram News: नशे में युवक ने खुद को मार ली गोली (Photo - Jagran Graphics)

HighLights

  1. मेदांता अस्पताल में भर्ती
  2. सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के गढ़ी की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के गढ़ी में एक 30 वर्षीय युवक ने अवैध पिस्टल से नशे की हालत में खुद को गोली मार ली। गोली के छर्रे उसके कमर की दाहिनी साइड में लगे हैं। इसके बाद घायल युवक गाड़ी चलाकर खुद ही मेदांता अस्पताल पहुंच गया। सूचना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सेक्टर 10 थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सिपाही सुनील कुमार टीम के साथ रात्रि गस्त पर थे। इसी दौरान फोन पर गोली लगने से घायल एक युवक के मेदांता अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली।

कमर की दाहिनी साइड में छर्रे के निशान

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। इसके बाद उसकी पहचान गढ़ी निवासी हितेश यादव के रूप में की गई। उसकी कमर की दाहिनी साइड में छर्रे के निशान थे। पुलिस टीम गढ़ी स्थित हितेश के घर पहुंची। यहां सीसीटीवी फुटेज और घर वालों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि हितेश रात में काफी नशे में था। उसने अपने पास रखे अवैध रूप से पिस्टल दो बार फायर किया। गोली के छर्रे उसकी कमर में ही लगे। इससे वह घायल हो गया। घर से दो खाली खोल भी बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read-