विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय युवक ट्रैक पर गिरा, मौके पर ही मौत

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM (IST)

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ...और पढ़ें

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

HighLights

  1. पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय हादसा।

  2. युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर जान गंवा बैठा।

  3. मृतक अयोध्या निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार था।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान अयोध्या के विजयनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से लोहारू में एक वेयरहाउस में काम कर रहा था। स्वजन के अनुसार अरविंद कुछ दिन पहले अपने गांव अयोध्या गया था और शनिवार को अयोध्या से वापस लौट रहा था। दिल्ली से वह पैसेंजर ट्रेन से लोहारू जा रहा था।

संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया

बताया जा रहा है कि शाम के समय जब ट्रेन पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन पूरी तरह से रुकी नहीं थी। इसी दौरान अरविंद जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने लगा। संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा भयावह था और मौके पर मौजूद यात्री इससे सहम गए। पटौदी जीआरपी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को साैंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में कैंची से वार कर युवती की हत्या, सहकर्मी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम