Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के झुंड सराय में गोदाम में लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी; कोई जनहानि नहीं

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:22 AM (IST)

    गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में मंगलवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में गोदाम में भीषण आग। (फोटो क्रेडिट- एएनआई)

    गुरुग्राम में गोदाम में भीषण आग। (फोटो क्रेडिट- एएनआई)

    HighLights

    1. गुरुग्राम के झुंड सराय में गोदाम में लगी भीषण आग।

    2. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगातार जुटीं।

    3. फिलहाल आग से किसी जनहानि की कोई खबर नहीं।

    एएनआई, नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में मंगलवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

    दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से इंडियन बैंक में लगी आग, 10 हजार अकाउंट होल्डर हुए परेशान

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, मजदूर की मौत; सात अन्य घायल

    खबरें और भी